{"_id":"61651f658ebc3e8752256bd1","slug":"corona-protocol-on-delhi-airport-the-arrangements-at-the-delhi-airport-are-poor-many-passengers-caught-their-flight-while-running","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआई एयरपोर्ट: बढ़ती भीड़ से गड़बड़ाई व्यवस्थाएं, कई यात्रियों ने दौड़ते हुए फ्लाइट पकड़ी, कइयों की सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईजीआई एयरपोर्ट: बढ़ती भीड़ से गड़बड़ाई व्यवस्थाएं, कई यात्रियों ने दौड़ते हुए फ्लाइट पकड़ी, कइयों की सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई
Tue, 12 Oct 2021 11:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:08 AM IST
सार
मंगलवार सुबह दिल्ली के T3 पर सुरक्षा जांच के लिए बहुत लंबी कतारें देखी गईं। सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए एक घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट(फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना की दो लहरों और लंबे लॉकडाउन झेलने के बाद लोग अब खूब यात्रा कर रहे हैं, पर शायद व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार नहीं हैं। हवाई अड्डों पर लंबी कतारें लग रही हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली के T3 पर सुरक्षा जांच के लिए बहुत लंबी कतारें देखी गईं। सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए एक घंटे तक का समय लग गया। इस दौरान जिनका बोर्डिंग का समय हो रहा था उनकी बेचैनी बढ़ने के साथ ही उनकी सुरक्षाकर्मियों से बहस भी होती रही। स्थिति ये हो गई कि कई यात्रियों ने दौड़ते हुए अपनी फ्लाइट पकड़ी। ये तब है जब अभी पूरी फ्लाइट शुरू भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
टर्मिनल एक अब भी बंद, जल्द खुलने के आसार
बता दें कि पिछले वर्ष 24 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के वाणिज्यिक संचालन को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से टर्मिनल एक को बंद कर दिया गया था। मई 2020 से सीमित संख्या में उड़ानें शुरू हुई थी, लेकिन टर्मिनल तीन व दो को ही संचालन की अनुमति मिली। उम्मीद है कि जल्द ही टर्मिनल एक से विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर 24 घंटे में यात्रियों की भीड़ का रिकॉर्ड
सूत्रों के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से तीन अक्तूबर सुबह आठ बजे से चार अक्तूबर सुबह आठ बजे तक 871 फ्लाइट्स से 1 लाख 22 हजार 793 यात्रियों ने टेकऑफ और लैंड किया। जो कि पिछले साल मार्च के बाद से अब तक डेढ़ साल में सबसे अधिक यात्रियों के रूप में एक नया रिकॉर्ड है। इस भीड़ के पीछे की वजह कोरोना से राहत और त्यौहार का मौसम है। लोग नवरात्रि मे अपने-अपने घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर इन नियमों का करना होगा पालन
दिशानिर्देशों के नए सेट के अनुसार सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। उन्हें उड़ान से अधिकतम 72 घंटे पहले लिए गए पीसीआर परीक्षण के परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। मध्य पूर्व, ब्रिटेन और यूरोपीय देशों के यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर आने पर फिर से एक पीसीआर परीक्षण करवाना होगा और यहां अंतिम गंतव्य वाले लोग अपना Swab नमूना जमा करने के बाद घर जा सकते हैं।