{"_id":"5edd2d906584b059291623bb","slug":"corona-positive-report-of-a-senior-pib-official-office-will-be-closed-tomorrow-for-sanitization","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआईबी के प्रधान महानिदेशक निकले पॉजिटिव, गडकरी समेत सरकार के कई मंत्रियों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीआईबी के प्रधान महानिदेशक निकले पॉजिटिव, गडकरी समेत सरकार के कई मंत्रियों पर मंडराया खतरा
Mon, 08 Jun 2020 01:10 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
pib
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक केएस धतवालिया को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद धतवालिया को एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनके संक्रमण की चपेट में आने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पीआईबी के प्रधान महानिदेशक के संक्रमित पाए जाने से नितिन गडकरी समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों पर भी क्वारंटीन होने का खतरा मंडरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल धतवालिया पीआईबी के मुखिया होने के कारण केंद्र सरकार के प्रधान प्रवक्ता भी हैं। इस हैसियत से उन्होंने सोमवार और बुधवार को नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावडेकर के साथ मंच शेयर किए थे। दोनों ही मौकों पर वे कैबिनेट बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी मीडिया को देने के लिए आयोजित कांफ्रेंस में इन मंत्रियों के साथ मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन
हालांकि देर रात तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी थी कि दोनों मंत्रियों को भी क्वारंटीन होने के निर्देश दिए गए हैं या नहीं। न ही इस बात की जानकारी मिली थी कि उनके भी कोरोना टेस्ट कराए जा रहे हैं या नहीं। इसके अलावा नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित इन प्रेस कांफ्रेंसों में कई पत्रकार भी उपस्थित रहे थे, लेकिन उनके स्टेज से दूर बैठे होने के कारण संक्रमित होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।