फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona pandemic lockdown in Maharashtra will continue even after 1st June

कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में एक जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन

Fri, 28 May 2021 07:22 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 May 2021 07:22 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, कुछ शहरों को प्रतिबंधों में मिलेगी छूट

विज्ञापन
Corona pandemic lockdown in Maharashtra will continue even after 1st June
लॉकडाउन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में भी सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में एक जून के बाद लॉकडाउन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन प्रतिबंधों में कुछ छूट दी जाएगी। इस बारे में दो दिन में निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा में अधिकांश मंत्रियों ने कहा कि तत्काल लॉकडाउन को नहीं हटाया जाना चाहिए। राज्य में फिलहाल 1 जून तक लॉकडाउन लागू है। मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है और कोरोना की दूसरी लहर की सांस फूलती नजर आ रही है। लेकिन, चिंता की बात यह है कि सूबे के 21 जिलों में संक्रमण दर बहुत ज्यादा है। ऐसे में सरकार सावधानी से कदम बढ़ा रही है। टोपे ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे टास्क फोर्स और स्वास्थ्य विभाग से परामर्श कर अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 2 हजार से अधिक बच्चे हुए अनाथ
महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 2 हजार 290 बच्चे अपने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को गंवा चुके हैं। महिला और बाल विकास विभाग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि महाराष्ट्र में 2 हजार 183 बच्चों के माता-पिता में से किसी एक की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, जबकि 107 बच्चों के मां-बाप दोनों की ही महामारी से मौत हो गई है। उन्होंने कहा, 107 बच्चों में 10 को सरकार ने अपने संरक्षण में लिया है, क्योंकि अब उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं है। अनाथ हो गए बच्चों का यह आंकड़ा जिलाधिकारियों के नेतृत्व वाले जिला कार्यबलों से मिली सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed