फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Pandamic third wave loan moratorium Request petition filed in Supreme Court

Loan Moratorium: कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर लोन मोरेटोरियम की गुहार, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Sat, 05 Feb 2022 10:38 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 05 Feb 2022 10:38 PM IST
सार

तिवारी ने अपने आवेदन में कहा है कि अभी तक कोई संरचित नीति निर्माण और दिशा-निर्देश विकसित नहीं किए गए हैं। कोविड महामारी की चल रही तीसरी लहर को देखते हुए आवेदक ने कहा है कि नीति निर्माण और दिशानिर्देशों की अनिच्छा ने भारत की अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है।

विज्ञापन
Corona Pandamic third wave loan moratorium Request petition filed in Supreme Court
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर लोन मोरेटोरियम के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। दरअसल, एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोविड-19 की तीसरी लहर में वित्तीय तनाव से जूझ रहे कर्जदारों को राहत देने के लिए ऋण स्थगन (लोन मोरेटोरियम) जैसे उपायों को अपनाने की बात की है।वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार और आरबीआई को इस पर विचार करने के लिए निर्देश देने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


वकील विशाल तिवारी द्वारा यह आवेदन अपनी पूर्व रिट याचिका में दायर किया गया है, जिसमें कोविड-19 के मद्देनजर ऋण स्थगन, एनपीए की घोषणा पर अस्थायी रोक के रूप में वित्तीय राहत मांगी गई थी। यह देखते हुए कि न्यायालय वित्तीय राहत के लिए निर्देश पारित नहीं कर सकता है, सुप्रीम कोर्ट ने जून 2021 में उसकी रिट याचिका का निपटारा कर दिया था। कोर्ट ने स्थिति का आकलन करने और उचित निर्णय लेने का जिम्मा केंद्र सरकार और आरबीआई पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


तिवारी ने अपने आवेदन में कहा है कि अभी तक कोई संरचित नीति निर्माण और दिशा-निर्देश विकसित नहीं किए गए हैं। कोविड महामारी की चल रही तीसरी लहर को देखते हुए आवेदक ने कहा है कि नीति निर्माण और दिशानिर्देशों की अनिच्छा ने भारत की अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है। लिहाजा भारत की अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव का आकलन करने और आगे का रास्ता तय करने के लिए न्यायालय को हस्तक्षेप महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed