{"_id":"623db74d868d7b506158aa8e","slug":"corona-outbreak-vaccination-update-over-1-cr-children-12-to-14-yrs-age-group-administered-covid-vaccine-first-dose-mansukh-mandaviya-world-covid-tally","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन: 12-14 साल के एक करोड़ से अधिक बच्चों को टीके की पहली खुराक दी गई, जानें देश-दुनिया में कोरोना का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैक्सीनेशन: 12-14 साल के एक करोड़ से अधिक बच्चों को टीके की पहली खुराक दी गई, जानें देश-दुनिया में कोरोना का हाल
Fri, 25 Mar 2022 07:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:24 PM IST
सार
डाविया ने ट्वीट किया कि 12-14 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक बच्चे कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। टीका लगवाने वाले मेरे सभी युवा योद्धाओं को बधाई।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 12-14 साल के एक करोड़ से अधिक बच्चों को कोरोना के टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण 16 मार्च को शुरू हुआ था। इन्हें कॉर्बोवैक्स टीका लगाया जा रहा है। इस टीके की दूसरी खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जानी होती है। देश में पिछले साल एक मार्च तक 12 और 13 साल के बच्चों की संख्या 4.7 करोड़ थी।
विज्ञापन
मंडाविया ने ट्वीट किया कि 12-14 आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक बच्चे कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। टीका लगवाने वाले मेरे सभी युवा योद्धाओं को बधाई। इस गति को जारी रखें!' देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 182.55 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
चीन में बिगड़ रहे हालात
इस बीच कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारणअब तक के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हालात को गंभीर और जटिल बताया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक एक मार्च से देश में संक्रमण के 56,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। इनमें से आधे से अधिक मामले उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में आए हैं और इसमें बिना लक्षण वाले मामले भी शामिल हैं। हांगकांग के मामले इसमें शामिल नहीं हैं।
चीन के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ वू जुनयू ने कहा कि चीन जीरो कोविड पॉलिसी का पालन करने की दिशा में काम कर रहा है, क्योंकि यह कोविड-19 के खिलाफ रोकथाम की सबसे कारगर रणनीति है। इस नीति से ही महामारी के छिपे हुए खतरे का उन्मूलन संभव है।