फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona new cases and death in india today, covid19 cases, corona vaccination, health ministry pc today

कोरोना से राहत जारी: बीते 24 घंटे में केवल 15 हजार मामले, 226 लोगों की मौत, 22 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ

Wed, 13 Oct 2021 10:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Oct 2021 10:03 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 15,823 नए मामले सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम हैं। वहीं इस दौरान 226 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Corona new cases and death in india today, covid19 cases, corona vaccination, health ministry pc today
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

त्यौहार के मौसम में भी कोरोना के मामलों को लेकर लगातार राहत की खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 15,823 नए मामले सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम हैं। वहीं इस दौरान 226 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 22,844 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के  2,07,653 सक्रिय मरीज बचे हैं। जबकि रिकवरी दर 98 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,51,189 हो गई है, वहीं अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,33,42,901 हो गई है। कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों को देखें तो यह भी अब 0.61 फीसदी ही बचा है, जो मार्च 2020 से सबसे कम है। वहीं कोरोना के नए मामलों में जिस तरह से कमी हो रही है उस हिसाब से कह सकते हैं कि आने वाला साल राहत दे सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

लगातार 108 दिनों से 50,000 से कम मामले 
लगातार 19 दिनों से कोरोना के नए मामले 30,000 से नीचे रहे है और लगातार 108 दिनों से 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार फिलहाल लोगों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आए थे। यह 224 दिनों में सबसे कम केस था। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26,579 हो गई थी।

केरल के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 7,823 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 106 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।व   वहीं केरल के स्कूलों में एक नवंबर से कक्षाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं।


देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 96.5 करोड़ के करीब
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 96,43,79,212 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में 50,63,845 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। 

भारत के पास इस महीने वैक्सीन की क्षमता 28 करोड़ डोज
सरकारी सूत्र के अनुसार भारत के पास इस महीने वैक्सीन की क्षमता 28 करोड़ डोज की होगी। 22 करोड़ कोविशील्ड और छह करोड़ कोवाक्सिन। इसके अलावा 60 लाख ZyCoV-D खुराक भी तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed