फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona infection Situation still worrying in 84 districts of 15 states in India

कोरोना संक्रमण: 15 राज्यों के 84 जिलों में हालात अभी भी चिंताजनक

Thu, 01 Jul 2021 06:26 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Jul 2021 06:26 AM IST
सार

  •  केंद्र ने कहा, जिलों में 10 फीसदी से ज्यादा मिल रही है संक्रमण दर

विज्ञापन
Corona infection Situation still worrying in 84 districts of 15 states in India
15 राज्यों में हालात अभी भी चिंताजनक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक ओर दूसरी लहर के मामले ज्यादातर जिलों में कम हुए हैं लेकिन 15 राज्यों के 84 जिलों में हालात अभी भी चिंताजनक हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को चेतावनी देते हुए निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय का कहना है कि इन जिलों में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर है। यहां स्थिति को नियंत्रण में नहीं माना जा सकता है। इसलिए अगर राज्य सरकारें और जिला प्रशासन ने सख्ती से काम नहीं किया तो स्थिति काफी गंभीर भी हो सकती है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कुछ-कुछ जिलों में स्थिति सामान्य नहीं है। यहां संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक देखने को मिल रही है। स्थिति यह है कि इस समय 96.62 फीसदी संक्रमण दर अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में दर्ज की है जो देश में पहली बार किसी जिले में दर्ज की गई है। ठीक इसी तरह पूर्वी कमेंग जिले में 93.10 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं। यहां आठ जिलों में संक्रमण दर 50 फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन


इसी तरह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 30.03 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई है। राजस्थान के भरतपुर, राजसमंद, और चित्तौड़गढ़ में संक्रमण दर 20 फीसदी से अधिक है। इन जिलों में तत्काल सख्ती बरतने की सलाह देते हुए मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि कन्टेनमेंट जोन के स्तर पर काम करने के अलावा इन प्रभावित जिलों के लिए अलग से नीति पर काम करना होगा जिसके लिए राज्य स्तर पर कवायद होनी चाहिए। राज्य के शीर्ष अधिकारियों की निगरानी में इन जिलों पर ध्यान देना अति आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed