फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona infection rate has increased in the country amid festivals

चिंताजनक: त्योहारों पर बाजारों में बढ़ने लगी भीड़, देश में कोरोना की संक्रमण दर में हुआ इजाफा

Tue, 02 Nov 2021 01:43 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 01:43 AM IST
सार

मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 8.81 लाख सैंपल की जांच हुई जिनमें से 1.42 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 1.17 फीसदी है। देश में अब तक कुल 60,92,01,294 सैंपल की जांच हो चुकी है। 

विज्ञापन
Corona infection rate has increased in the country amid festivals
त्योहारों के बीच देश में कोरोना की संक्रमण दर में हुआ इजाफा - फोटो : PTI

विस्तार

त्योहारों के बीच देश में कोरोना की संक्रमण दर में इजाफा हुआ है। पिछले एक दिन में ही यह 1.13 से बढ़कर 1.42 फीसदी तक पहुंच गई है। हालांकि जांच में कमी आने के बाद नए मरीजों की संख्या भी कम जरूर हुई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना के 12,514 मामले सामने आए हैं। वहीं 251 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 12,718 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले बीते रविवार को एक दिन में 12,830 नए मामले सामने आए थे और 446 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,42,85,814 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 4,58,437 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 1,58,817 हो चुकी है जो 248 दिन में सबसे कम है। देश में अभी कोरोना की सक्रिय दर 0.46 फीसदी है। अब तक कुल 3,36,68,560 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा 7167 नए मामले केरल में मिले 
मंत्रालय ने बताया कि केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,167 नए मामले सामने आए हैं और 6,439 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। वहीं इसी दौरान 14 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 79,185 है। इनके अलावा मुंबई में संक्रमण के 301 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है और 463 लोग ठीक हुए हैं। यहां अभी सक्रिय मामलों की संख्या 3,966 है।

केरल में कोरोना के कारण बंद पड़े स्कूल फिर खुले
केरल में कोविड-19 के कारण डेढ़ साल से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद स्कूल सोमवार को पुन: खोल दिए गए। राज्य में पहली से सातवीं कक्षा, दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र स्कूल पहुंचे जिन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत सेनिटाईजेशन और थर्मल जांच की प्रक्रिया के बाद कक्षाओं में भेजा गया। स्कूलों को बच्चों के स्वागत में सजाया गया था। स्कूल में बच्चों का तापमान मापा गया, उन्हें सेनिटाइजर और मास्क दिए गए।


कक्षा 8, 9 और 11 के बच्चों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं 15 नवंबर से चालू होंगी। वहीं, पहली और दूसरी कक्षा के बच्चे पहली बार स्कूल पहुंचे। स्कूल के कर्मचारियों ने उपहार देकर बच्चों का स्वागत किया। इनमें पुस्तकें, पेन, सेनिटाइजर, मास्क और गुब्बारे शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed