{"_id":"60f510acee36ec28040d79f6","slug":"corona-infection-is-increasing-again-in-the-country-more-than-38-thousand-new-cases-registered-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 अपडेट: देश में फिर से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, एक दिन में दर्ज हुए 38 हजार से अधिक नए मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 अपडेट: देश में फिर से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, एक दिन में दर्ज हुए 38 हजार से अधिक नए मामले
Mon, 19 Jul 2021 11:12 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 AM IST
सार
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जबिक इस घातक बीमारी से 499 लोगों की मौत हो गई। पिछले 104 दिन में संक्रमण से एक दिन में मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़त दर्ज की जा रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,11,44,229 हो गई। वहीं, संक्रमण से 499 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,14,108 हो गई। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले 104 दिन में संक्रमण से एक दिन में मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आई कमी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार (19 जुलाई) की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,21,665 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 995 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत है।
विज्ञापन
देशबर में अभी तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग हुए संक्रमण मुक्त
आकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,54,22,256 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,63,593 नमूनों की जांच रविवार (18 जुलाई) को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.61 प्रतिशत है। यह पिछले 28 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.08 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,03,08,456 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
विज्ञापन
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।