फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona infected patient spit on doctor, police registered a case of attempt to kill him

अस्पताल में डॉक्टर पर थूकने के आरोप में कोरोना मरीज के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Sun, 12 Apr 2020 08:12 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, तिरुचिरापल्ली 
पीटीआई, तिरुचिरापल्ली  Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
corona infected patient spit on doctor, police registered a case of attempt to kill him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थानीय सरकारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती 40 वर्षीय एक मरीज ने रविवार को इलाज कर रहे एक डॉक्टर पर कथित तौर पर थूक दिया। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और मौजूदा परिस्थिति में यह एक गंभीर अपराध है। कोरोना वायरस से संक्रमित आरोपी को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी ने अपना मास्क भी हटा दिया और डॉक्टर पर फेंक दिया। इस पर अस्पताल के कर्मी नाराज हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ड में भर्ती किए जाने के बाद से ही यह मरीज मेडिकल स्टाफ का सहयोग नहीं कर रहा है। इस बीच, नागपट्टनम जिले से मिली खबरों में कहा गया है कि जिले के कदंबडी में निजी क्लिनिक चलाने वाले 65 वर्षीय एक डॉक्टर के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह तीन सप्ताह पहले अमेरिका से लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने डॉक्टर से इलाज कराया है, वे खुद ही आगे आकर अपनी जांच करा लें। लोगों से कहा गया है कि इस संबंध में जानकारी देने के लिए वे फोन नंबर 9751425002 और 9500493022 पर संपर्क कर सकते हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तमिलनाडु कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से तीसरे नंबर पर है और यहां अब तक कुल 969 मरीज सामने आ चुके हैं और 11 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed