फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in Parliament: 875 staff members test positive for coronavirus, Venkaiah Naidu Corona Positive

कोरोना की चपेट में संसद: बजट सत्र से पहले 875 कर्मचारी हुए संक्रमित, उप राष्ट्रपति दूसरी बार हुए पॉजिटिव

Mon, 24 Jan 2022 12:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 24 Jan 2022 12:32 PM IST
सार

देश में 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले ही संसद के कई कर्मचारियों कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यहां तक कि उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन
Corona in Parliament: 875 staff members test positive for coronavirus, Venkaiah Naidu Corona Positive
कोरोना की चपेट में संसद - फोटो : लोकसभा

विस्तार

देश में 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले ही संसद के 875 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं। रविवार को संसदीय आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 20 जनवरी तक 2,847 कोविड टेस्ट कराए गए, जिसमें 875 संसदीय कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि राज्यसभा सचिवालय में कुल 915 टेस्ट हुए, जिसमें 271 पॉजिटिव मिले। वहीं 4 से 8 जनवरी के बीच राज्यसभा सचिवालय में 65, लोकसभा सचिवालय में 200 और अन्य सेवाओं में 133 लोग संक्रमित पाए गए। देश में कोरोना केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बजट सत्र में कठोर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसके अलावा नए दिशा-निर्देशों के तहत इस महीने के अंत तक 50 फीसदी अधिकारी व सदस्यों को घर से काम करने को कहा गया। हालांकि, विकलांग और गर्भवती महिलाओं को ऑफिस आने में छूट दी गई है। नए आदेश के तहत भीड़ से बचने के लिए सचिवालय के खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन है।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दूसरी बार कोरोना संक्रमित
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी रविवार को कोरोना की चपेट में आ गए। नायडू की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। यह दूसरी बार जब वह कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। संभावना है कि वे बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोविड संक्रमित पाए गए हैं। वह अभी हैदराबाद में हैं। वह एक हफ्ते तक के लिए खुद को आइसोलेशन में ही रखेंगे। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलट होने और कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed