{"_id":"5ef433d78ebc3e42f75bcb9c","slug":"corona-in-india-highest-single-day-spike-of-16922-new-covid19-positive-cases-and-418-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in India: देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 16922 नए मामले सामने आए, ठीक होने की दर 57.43 फीसदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona in India: देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 16922 नए मामले सामने आए, ठीक होने की दर 57.43 फीसदी
Thu, 25 Jun 2020 10:49 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 16,922 नए मामले सामने आए और 418 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही गुरुवार को संक्रमितों की कुल संख्या 4,73,105 पर पहुंच गई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 14,894 हो गई।
विज्ञापन
भारत में लगातार छठे दिन कोविड-19 के 14,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 1,86,514 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 2,71,696 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 57.43 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में जिन 418 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 208 लोगों की मौत महाराष्ट्र में और 64 लोगों की मौत दिल्ली में हुई। इसके अलावा तमिलनाडु में 33, गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में 10-10, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा उत्तराखंड में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। बिहार,गोवा और जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
विज्ञापन