फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in India highest single-day spike of 15968 new COVID19 positive cases and 465 deaths in last 24 hours

Corona in India: देश में पिछले 24 घंटे में 15968 नए मामले सामने आए, 465 लोगों की मौत

Wed, 24 Jun 2020 11:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Jun 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Corona in India highest single-day spike of 15968 new COVID19 positive cases and 465 deaths in last 24 hours
भारत में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

देशभर में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 15,968 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,56,183 हो गए। वहीं, 465 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,476 हो गई है।

विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 2,58,685 हो गई है जबकि 1,83,022 लोगों का इलाज जारी है। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 56.71 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के 14,000 से अधिक मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह तक जिन 465 मरीजों की मौत हुई उनमें से 248 लोगों की महाराष्ट्र में, 68 की दिल्ली में, तमिलनाडु में 39, गुजरात में 26, उत्तर प्रदेश में 19, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में नौ-नौ, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में आठ-आठ, पंजाब और मध्यप्रदेश में चार-चार, तेलंगाना में तीन, जम्मू कश्मीर, ओडिशा तथा उत्तराखंड में दो-दो लोगों की मौत हुई। केरल, बिहार और पुदुचेरी में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed