फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in India COVID19 records highest single day spike of 9996 cases and 357 deaths Number of cured people more than active cases

Corona in India: देश में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 9996 मामले, 357 लोगों की मौत

Thu, 11 Jun 2020 12:06 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Corona in India COVID19 records highest single day spike of 9996 cases and 357 deaths Number of cured people more than active cases
भारत में कोरोना वारयरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले सामने आए तथा 357 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही गुरुवार सुबह आठ बजे तक संक्रमण के कुल मामले 2,86,579 हो गए और मृतकों की संख्या 8,102 पर पहुंच गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ है जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या से अधिक है। देश में संक्रमण के कुल मामलों में से 1,37,448 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 1,41,028 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह, अब तक 49.21 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन



Coronavirus in India Live Updates: देश में लगातार दूसरे दिन स्वस्थ मरीजों की संख्या सक्रिय मरीजों से ज्यादा, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रमण के कारण गुरुवार सुबह तक 357 लोगों की मौत हुई है जिनमें 149 महाराष्ट्र में, 79 दिल्ली में, 34 गुजरात में, 20 उत्तर प्रदेश में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, आठ तेलंगाना में, सात-सात मध्यप्रदेश और हरियाणा में, चार राजस्थान में, तीन-तीन मरीजों की मौत जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में, दो-दो की केरल और उत्तराखंड में, एक-एक मरीज मरीज की मौत आंध्र प्रदेश, बिहार तथा हिमाचल प्रदेश में हुई।

देश में अब तक कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3,438 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,347 लोगों की मौत गुजरात में, 984 लोगों की मौत दिल्ली में, 427 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 432 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 326 की मौत तमिलनाडु में, 321 की मौत उत्तर प्रदेश में, 259 की मौत राजस्थान में और 156 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई।


मंत्रालय के डाटा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 78 संक्रमितों की मौत हुई, कर्नाटक में 69 की, पंजाब में 55 की, जम्मू-कश्मीर में 51 की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। हरियाणा में 52 लोगों की मौत, बिहार में 33 की, केरल में 18 की, उत्तराखंड में 15 की, नौ लोगों की मौत ओडिशा में तथा आठ मरीजों की मौत झारखंड में हुई।

कोरोना वायरस के कारण छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई, चंडीगढ़ में पांच लोगों की, असम में चार लोगों की, मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 के कारण हुई। मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed