Coronavirus in India Live Updates: सिर्फ मुंबई में आज 1540 नए मामले और 97 लोगों की मौत
{"_id":"5ee12bdf3120d16be2066066","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-11th-june-unlock1-day-eleven-corona-pandemic-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: सिर्फ मुंबई में आज 1540 नए मामले और 97 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 11 Jun 2020 11:50 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:50 PM IST
खास बातें
- मुंबई में आज 1540 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 53,985 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 3607 नए मामले दर्ज किए और 152 लोगों की मौत हो गई। राज्य में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।
- देश की राजधानी में आज कोरोना के 1877 मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।
- पश्चिम बंगाल में आज 440 नए मामले दर्ज किए और 10 लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9768 हो गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 513 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 38 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 22,067 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 1875 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 23 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 38,716 हो गई है।
- दिल्ली में लॉकडाउन को सख्त करने के लिए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 9,996 नए मामले सामने आए हैं और 357 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,86,579 हो गई है, जिनमें से 1,37,448 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 1,41,029 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 8,102 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:31 PM, 11-Jun-2020
सीमा सड़क संगठन ने श्रमिकों को बुलाने के लिए एक विशेष ट्रेन की तैनात
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एडीजी अनिल कुमार ने कहा है कि हमने एक विशेष ट्रेन तैनात की है और झारखंड से लगभग 1500 लोग हमारे कार्य स्थलों पर काम करने जाएंगे। वहीं हमने लगभग 11000 श्रमिकों को लाने की योजना बनाई है। इसे लेकर हमने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह काम उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में किया जाएगा।
11:24 PM, 11-Jun-2020
गोवा में 30 और मामले रिपोर्ट किए गए
गोवा में 30 और मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 417 है, जिनमें 350 मामले सक्रिय हैं और 67 ठीक हो चुके हैं।
हिमाचल में कुल संक्रमितों की संख्या 470 है
हिमाचल प्रदेश में आज 1281 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें छह लोग पॉजिटिव पाए गए, 989 लोग निगेटिव निकले और बाकी के नतीजे अभी आने हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 470 है, जिनमें 177 सक्रिय हैं, 276 ठीक हो चुके हैं और छह लोगों की मौत हुई है।

10:56 PM, 11-Jun-2020
झारखंड में आज कोरोना के 48 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 1599 हुई
झारखंड में आज कोरोना के 48 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1599 हो गई है, जिनमें 961 सक्रिय हैं, 630 ठीक हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हुई है।
सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश-दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने सभी कोरोना नामित अस्पतालों को आदेश दिए हैं कि सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जाए। पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में पॉजिटिव मामलों में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
कोरोना मरीजों के इलाज और अस्पतालों में अनदेखी संबंधी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना मरीजों के इलाज और अस्पतालों में अनदेखी संबंधी मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया है। कल मामले की सुनवाई होगी।

09:37 PM, 11-Jun-2020
तेलंगाना में आज 208 नए मामले, नौ लोगों की मौत
तेलंगाना में आज 208 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 4320 है, जिनमें 2162 मामले सक्रिय हैं, 1993 लोग ठीक हो चुके हैं और 165 लोगों की मौत हुई है।
मध्य प्रदेश में आज संक्रमण के 192 नए मामले, चार की मौत
मध्य प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 192 नए मामले दर्ज किए गए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10,241 हो गई है, जिनमें 7042 लोग ठीक हो चुके हैं, 2768 मामले सक्रिय हैं और 431 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में 18 और मामले
उत्तराखंड में आज रात नौ बजे तक कोरोना के 18 और मामले सामने आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1655 हो गई है, जिनमें 886 ठीक हो चुके हैं और 16 लोगों की मौत हुई है।

09:33 PM, 11-Jun-2020
सिर्फ मुंबई में आज 1540 नए मामले और 97 लोगों की मौत
मुंबई में आज 1540 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 53,985 हो गई हैः बीएमसी
09:31 PM, 11-Jun-2020
ओडिशाः अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी लंबित अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की सिफारिश पर मूल्यांकन पद्धति के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा: राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 PM, 11-Jun-2020
राजस्थान में आज 238 नए मामले, छह मौतें
राजस्थान में आज 238 नए मामले रिपोर्ट किए गए और छह मौतों की सूचना मिली है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,838 हो गई है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र में कोरोना प्रबंधन के लिए तैयारियों की समीक्षा की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में कोरोना प्रबंधन के लिए तैयारियों की समीक्षा की। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और अमित देशमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।
हरियाणा में आज 389 नए मामले,12 की मौत
हरियाणा में आज 389 नए मामले दर्ज किए गए और 12 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 5968 हो गई है, जिनमें 2260 ठीक हो चुके हैं, 3644 सक्रिय हैं और 64 लोगों की मौत हुई है।

08:48 PM, 11-Jun-2020
त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज में दो लोगों ने की आत्महत्या
त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। इसके बारे में केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बारे में सरकार की ओर से कोई चूक नहीं हुई। एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दी जाने वाली थी। वह इसके बारे में जानता था लेकिन उसने यह कदम उठाया और दूसरे ने भी ऐसा ही किया। हम काउंसलिंग करेंगे।
08:31 PM, 11-Jun-2020
देश की राजधानी दिल्ली में आज 1877 मामले, 65 लोगों की मौत
देश की राजधानी में आज कोरोना के 1877 मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 34,687 पहुंच गई है, जिनमें 20,871 मामले सक्रिय हैं, 12,731 ठीक हो चुके हैं और 1085 लोगों की अब तक मौत हुई है।
08:26 PM, 11-Jun-2020
महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 3607 नए मामले और 152 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 3607 नए मामले दर्ज किए और 152 लोगों की मौत हो गई। राज्य में यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 97,648 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग