फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in India COVID19 case tally crosses 8 lakhs mark with 519 deaths and highest single day spike of 27114

Corona in India: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 27114 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार

Sat, 11 Jul 2020 02:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Corona in India COVID19 case tally crosses 8 lakhs mark with 519 deaths and highest single day spike of 27114
कोरोना संक्रमण के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी। - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में शनिवार को भी एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 27,114 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले शनिवार को आठ लाख के आंकड़े को पार कर गए। यह लगातार आठवां दिन है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 22,000 से ज्यादा बढ़े हैं।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 519 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,123 हो गई है। शनिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 8,20,916 हो गए जिनमें से 2,83,407 लोगों का उपचार चल रहा है और 5,15,385 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 62.78 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


Coronavirus Updates: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या आठ लाख 20 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में संक्रमण से हुईं 519 मौतों में से 226 महाराष्ट्र में, 64 तमिलनाडु में, 57 कर्नाटक में, 42 दिल्ली में, 27 उत्तर प्रदेश और और पश्चिम बंगाल में 26 लोगों की मौत हुई है।

इनके अलावा आंध्र प्रदेश में 15 लोगों की, गुजरात में 14, तेलंगाना में आठ और राजस्थान में छह लोगों की मौत हुई है। असम और जम्मू कश्मीर में पांच लोगों की, बिहार, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पंजाब में चार-चार लोगों की, हरियाणा और पुदुचेरी में तीन-तीन तथा दो लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है।

एक लाख से आठ लाख पहुंचने में महज 53 दिन लगे
देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में संक्रमण के पहले एक लाख मामले जहां 110 दिन में आए थे वहीं, आंकड़े को आठ लाख तक पहुंचने में महज 53 दिन लगे हैं। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या तीन जून को दो लाख से अधिक हुई थी, वहीं इसे तीन लाख तक पहुंचने में दस दिन लगे और इसके भी आठ दिन बाद 21 जून को संक्रमितों की संख्या चार लाख से अधिक हुई। इसके बाद अगले एक लाख मामले सिर्फ छह दिन में सामने आए और आंकड़े को सात लाख तक पहुंचने में दस दिन का समय लगा।

10 जुलाई तक 1.13 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच हुईं
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 10 जुलाई तक कोविड-19 के लिए कुल 1,13,07,002 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 2,82,511 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

संक्रमण के कारण देश में कुल 22,123 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सर्वाधिक 9,893 लोगों की मौत महाराष्ट्र में और 3,300 की मौत दिल्ली में हुई। गुजरात में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,022 है, तमिलनाडु में 1,829 है, उत्तर प्रदेश में 889 है, पश्चिम बंगाल में 880, मध्यप्रदेश में 638, कर्नाटक में 543 और राजस्थान में 497 है। तेलंगाना में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 339 है। संक्रमण के कारण 292 की लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई, 290 की हरियाणा में, 187 की पंजाब में, 159 की जम्मू-कश्मीर में, 119 की बिहार में, 56 की ओडिशा में, 46 की उत्तराखंड में और 27-27 मरीजों की मौत केरल तथा असम में हुई।

कोविड-19 के कारण झारखंड में 23 लोगों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ तथा पुदुचेरी में 17-17 लोगों की, हिमाचल प्रदेश में 11 की, गोवा में नौ की, चंडीगढ़ में सात की, अरूणाचल प्रदेश तथा मेघालय में दो-दो व्यक्ति की, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों में से 70 फीसदी से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

कोविड-19 के सर्वाधिक 2,38,461 मामले महाराष्ट्र में हैं, तमिलनाडु में 1,30,261 मामले, दिल्ली में 1,09,140 मामले, गुजरात में 40,069, उत्तर प्रदेश में 33,700, कर्नाटक में 33,418 और तेलंगाना में 32,224 मामले हैं। संक्रमण के 27,109 मामले पश्चिम बंगाल में, 25,422 मामले आंध्र प्रदेश में, 23,174 मामले राजस्थान में, 19,934 मामले हरियाणा में और 16,657 मामले मध्यप्रदेश में हैं।


असम में संक्रमण के 14,600 मामले, बिहार में 14,575 मामले, ओडिशा में 11,956 मामले, जम्मू-कश्मीर में 9,888 मामले, पंजाब में 7,357 मामले और केरल में 6,950 मामले हैं। संक्रमण के 3,767 मामले छत्तीसगढ़ में, 3,419 मामले झारखंड में, 3,373 मामले उत्तराखंड में, 2,251 मामले गोवा में, 1,918 मामले त्रिपुरा में, 1,582 मामले मणिपुर में, 1,272 मामले पुडुचेरी में, 1,171 मामले हिमाचल प्रदेश में और 1,064 मामले लद्दाख में हैं।

नगालैंड में कोविड-19 के 732 मामले, चंडीगढ़ में 539 मामले, दादरा नगर हवेली तथा दमन-दीव में कुल 459 मामले, अरूणाचल प्रदेश में 335 मामले, मिजोरम में 226 मामले, अंडमान-निकोबार में 156 मामले, मेघालय में 207 मामले और सिक्किम में संक्रमण के 134 मामले अब तक सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed