फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona got cured in Mumbai but he did not know

मुंबई में कोरोना संक्रमित होकर ठीक भी हुए लेकिन उन्हें पता ही नहीं चला, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 22 Jul 2020 03:53 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
Corona got cured in Mumbai but he did not know
एंटीबॉडी परीक्षण - फोटो : social media
कोरोना कैपिटल बनी मुंबई में कुछ लोग कोरोना संक्रमित होकर ठीक भी हुए लेकिन उन्हें पता ही नहीं चला। यह खुलासा एक निजी थायरोकेयर लैब में एंटीबॉडी टेस्ट में हुआ है। संभव है कि थायरोकेयर लैब के अलावा अन्य लैब की जांच में भी इस तरह की रिपोर्ट सामने आ सकती है। मुंबई में कुल 14 लैब में कोरोना की जांच हो रही है। इनमें कई निजी लैब भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में कोरोना संक्रमण बढ़ा। सघन झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जिन लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और उनका उपचार हुआ लेकिन कुछ लोगों में लक्षण नहीं दिखे तो जांच भी नहीं हुई। इस दौरान झुग्गी बस्तियों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका। संभव है कि ऐसे ही लोग संक्रमित हुए। लेकिन एम्युनिटी पॉवर मजबूत होने के कारण वे सभी स्वस्थ हो गए। जिनके शरीर में एंटीबॉडी तैयार हो चुकी है उनके कोरोना संक्रमित होने की संभावना कम रहती है।
विज्ञापन

एक लाख लोगों की हो जांच : शेलार

वहीं, भाजपा नेता आशीष शेलार ने इस संबंध में बीएमसी आयुक्त आईएस चहल को पत्र लिखा है। साथ ही, ट्वीट भी किया है कि एक निजी लैब में एंटीबॉडी टेस्ट कराने आए वरली के लोगों में 32.15 प्रतिशत, घाटकोपर में 36.7 प्रतिशत, सांताक्रुज में 31.45 प्रतिशत और बांद्रा पश्चिम में 17 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पहले से ही तैयार हो चुकी है। इससे पता चलता है कि लोग कोरोना संक्रमित होकर भी ठीक हुए हैं और इन्हें पता भी नहीं चला। इसलिए इसे आधार मानते हुए मुंबई में एक लाख लोगों की जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed