फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona did not affect criminals, crime incidents are increasing like in previous years

अपराधियों पर कोरोना का नहीं पड़ा कोई असर, पिछले वर्षों की तरह ही बढ़ रहीं अपराध की घटनाएं

Sat, 11 Jul 2020 08:41 PM IST
Rajeev Rai डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला 
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला  Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Jul 2020 08:41 PM IST
सार

  • इस वर्ष 15 जून तक हो चुके 2436 अपराध, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान हुई थी 2495 वारदातें  
  • स्मार्ट फोन की चोरी बनी चोरों की पहली पसंद, नकदी से ज्यादा स्मार्ट फोन उड़ा रहे बदमाश  

विज्ञापन
Corona did not affect criminals, crime incidents are increasing like in previous years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

इस वर्ष अब तक के अपराध के आंकड़ों को देखें तो अपराध की घटनाओं पर कोरोना का कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। दिल्ली में अपराध की घटनाएं लगभग उसी तेजी के साथ घट रही हैं जितनी कि पिछले वर्षों में होती रही हैं। 15 जून तक दिल्ली में अपराध की कुल 2436 अपराध की घटनाएं घट चुकी हैं, पिछले वर्ष इसी अवधि में अपराध की कुल 2495 घटनाएं घटीं थीं। हालांकि जून महीने में अपराध की घटनाओं में तेजी अवश्य दर्ज की गई है। इस वर्ष जून माह में दिल्ली में अपराध की 863 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 500 अपराध की घटनाएं दर्ज की गई थीं। 

विज्ञापन


इनमें भी स्मार्ट फोन की छिनैती अपराधियों की पहली पसंद बन गया है। वे नकदी से ज्यादा स्मार्ट फोन छीनने की कोशिश कर रहे हैं। ज्यादातर अपराधी स्मार्ट फोन की चोरी तब कर रहे हैं जब लोग बातचीत करते हुए चल रहे होते हैं। इसके लिए वे किसी एकांत या सूनसान एरिया की बजाय भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी वारदात करने से नहीं चूक रहे हैं। पुलिस के लिए यह अपराध बड़ा सिरदर्द बनकर उभरा है। 

विज्ञापन

अपराध की घटनाओं में 
लॉक डाउन लागू होने से पहले तक इस साल अपराध की 1388 घटनाएं घट चुकी थीं। जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान अपराध की 1122 घटनाएं घटीं थीं। इस प्रकार इस वर्ष अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि लॉक डाउन के लग जाने के कारण अपराध की घटनाओं में काफी कमी हुई। लॉक डाउन की अवधि में भी इस वर्ष अपराध की 819 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 1743 घटनाएं घटी थीं। 
 
पूरे अपराध में कोई कमी नहीं 
लेकिन जब कुल अपराध के आंकड़ों को समग्र दृष्टि से देखते हैं तो अपराध की घटनाओं पर कोई बड़ा असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। अगर 15 जून तक हुए अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो अपराध की घटनाओं में कोई कमी होती नजर नहीं आती।

इस वर्ष 15 जून तक अपराध की कुल 2436 घटनाएं घट चुकीं थीं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 2495 घटनाएं घटी थीं। इस प्रकार से देखें तो कुल अपराध की घटनाएं लगभग उसी तरह हो रही हैं जितना कि पिछले वर्षों में होती आई हैं। यहां यह बात भी ध्यान देने योग्य है कि वर्ष 2019 में दिल्ली में अपराध की कुल 5185 घटनाएं घटी थीं। अगर इस हिसाब से भी देखें तो इस वर्ष 15 जून तक ही अपराध की घटनाएं पिछले वर्ष की तर्ज पर ही आगे बढ़ रही हैं। 

स्मार्ट फोन बना पहली पसंद 
अपराध में घटी कुल घटनाओं में सबसे ज्यादा (50 फीसदी से अधिक) वारदातें स्मार्ट फोन की चोरी से जुड़ी थीं। माना जा रहा है कि चोरी हुए स्मार्ट फोन को आसानी से दूसरे बाज़ारों में खपा देने की क्षमता के कारण इस तरह के अपराध में बढ़ोतरी हुई है। चोरी हुए स्मार्ट फोन की बरामदगी भी न के बराबर होती है जबकि इन्हें बेचकर नशेड़ी अपराधी अपने लिए पैसों का जुगाड़ कर लेते हैं। इस तरह की वारदातों के बढ़ने के पीछे यह कारण हो सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed