{"_id":"5edecd2b8ebc3e90b57ac044","slug":"corona-cases-slowed-in-mumbai-s-dharavi-slum-death-toll-drops-from-may-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: धारावी में रुक गई कोरोना की रफ्तार, 30 मई से थम गया है मौत का तांडव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: धारावी में रुक गई कोरोना की रफ्तार, 30 मई से थम गया है मौत का तांडव
Tue, 09 Jun 2020 05:13 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना महामारी का संक्रमण कम होता जा रहा है। लेकिन मुंबई देश का कोरोना कैपिटल बना हुआ है। जून महीने में धारावी में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। 1 जून से 8 जून के बीच 8 दिनों में यहां कोरोना के कुल 153 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 6 जून को यहां सबसे कम 10 कोरोना संक्रमित मिले थे। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 30 मई के बाद धारावी में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
धारावी झुग्गी बस्ती में जून का महीना राहत लेकर आया है। यहां 1 जून को 34 केस सामने आए थे, उसके बाद 2 जून 25, 3 जून को 19, 4 जून को 23, 5 जून को 17 केस, 6 जून को 10, 7 जून को 13 और 8 जून को 12 कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह धारावी में 1 से 8 जून के बीच कोरोना के कुल 153 केस सामने आए। जबकि, इससे पहले 24 मई से 31 मई के बीच 8 दिनों में कुल 278 कोरोना संक्रमित मिले थे। 29 मई को अकेले 70 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिससे बीएमसी प्रशासन का हाथपांव फूल गए थे। फिलहाल, धारावी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1924 है और 70 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या यानि रिकवरी दर 41.8 फीसदी है।
विज्ञापन
इस तरह सुधरे हालात
बीएमसी जी नॉर्थ वॉर्ड के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर के अनुसार धारावी में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक शौचालयों पर विशेष ध्यान दिया गया। घर- घर जाकर स्क्रीनिंग, अच्छी मेडिकल सुविधा, क्वारंटीन सेंटरों में विशेष सुविधा के अलावा शौचालयों का दिन में कई बार सेनेटाइजेशन किया जाता रहा। वरिष्ठ नागरिकों की जांच के लिए टीम बनाई गई और उनके उपचार की व्यवस्था की गई। मरीजों को मल्टीविटामिन की गोली, जिंक, सहित अन्य दवाई उपलब्ध कराई गई। साथ ही, योगा और लॉफिंग थेरेपी का भी अच्छा असर हुआ।
विज्ञापन
मुंबई में 50 हजार के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
मुंबई में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50085 हो गया। वहीं, बीते 24 घंटे में 1311 नए संक्रमित सामने आए जबकि, 64 लोगों की मौत हो गई। इससे मुंबई में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1702 हो गई है।
महाराष्ट्र में अब तक 88,528 कोरोना संक्रमित, मृतकों की संख्या 3169 हुई
देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 88, 528 तक पहुंच गई और मृतकों की संख्या 3169 हो गई है। सोमवार को एक दिन में 2553 नए कोरोना संक्रमित सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में 109 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 71 पुरुष और 38 महिला शामिल थी।
राज्य स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे कोरना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या तेजी से बढ़ी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को राज्य में रिकवरी दर 46.28 प्रतिशत रही जबकि मृत्युदर 3.57 फीसदी रही। सोमवार को 1161 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना के कुल 40,975 एक्टिव मरीज हैं।