फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona cases mark one crore in number rahul gandhi blame for unplanned lock down

कोरोना के एक करोड़ मामले होने पर राहुल का तंज, अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी बर्बाद हुईं

Sat, 19 Dec 2020 02:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Dec 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
corona cases mark one crore in number rahul gandhi blame for unplanned lock down
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक होने के बाद शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तैयारी के बिना किए गए लॉकडाउन से देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।

विज्ञापन



उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि कोरोना संक्रमण के एक करोड़ मामले हो गए और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो गई। अनियोजित लॉकडाउन से लड़ाई को 21 दिनों में नहीं जीता जा सका, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था। लेकिन इससे देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई। संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी हालांकि बढ़कर 95.50 लाख हो गई है। गत 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 95 लाख से अधिक हो गई है। वर्तमान में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,50,712 हो गई है। वहीं, देश में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या कम होती जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed