फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases Latest Update In India Kerala Uttar Pradesh Maharshtra All Covid19 Update

कोरोना: केरल में संक्रमितों के आंकड़ों में थोड़ी राहत, 15058 नए मामले आए, जानिए देश में महामारी का हाल

Mon, 13 Sep 2021 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Sep 2021 10:24 PM IST
सार

देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है। हालांकि, केरल और महाराष्ट्र में अब भी सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। केरल में नए केस कुछ कम जरूर हुए हैं, लेकिन संक्रमण दर अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Corona Cases Latest Update In India Kerala Uttar Pradesh Maharshtra All Covid19 Update
कोविड जांच केंद्र में कोरोना की जांच करवाते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

विस्तार

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15,058 नए मामले आए़ हैं। इस दौरान 28,439 हुए और और 99 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। यहां पिछले 24 घंटों में 91,885 सैंपल टेस्ट किए गए। संक्रमण दर अब भी 16.39 फीसदी बनी हुई है। राज्य में फिलहाल दो लाख आठ हजार 773 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि यहां बीते कई दिनों से रोजाना केस 20 हजार से ज्यादा थे। 

विज्ञापन


वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 673 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,074 लोग ठीक हुए और 13 मरीजों की मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,241 है। इस बीच पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलों में कमी देखी गई। यहां 506 नए मामले सामने आए और 587 लोग ठीक हुए। इस दौरान 10 मौतें दर्ज की गईं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,096 है।
विज्ञापन


मुंबई में 347 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 347 नए मामले सामने आए और 420 लोग डिस्चार्ज हुए। इस दौरान 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई। यहां फिलहाल 4,744 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 7 लाख 35 हजार 403 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान 7 लाख 12 हजार 162 लोग ठीक हुए और 16,028 लोगों की मौत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सितंबर को मध्य प्रदेश में 32 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन यानी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश में 32 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। मध्यप्रदेश भारत के टीकाकरण अभियान को सफल साबित कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। प्रदेश में खासकर जबलपुर में पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं। हमलोगों ने तय किया है कि किसी भी हालत में 26 सितंबर तक हर ज़िले में वैक्सीन की पहली डोज़ लगाकर कम से कम एक सुरक्षा चक्र प्रदान कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed