{"_id":"6263b1fb311b0c4bb3216c22","slug":"corona-cases-increasing-more-than-four-times-in-a-week-know-india-in-top-20-list-of-covid-death-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर जानलेवा हुआ कोरोना : रोज हो रही मौतों के मामले में फिर टॉप-20 में भारत, एक हफ्ते में चार गुना से ज्यादा का इजाफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर जानलेवा हुआ कोरोना : रोज हो रही मौतों के मामले में फिर टॉप-20 में भारत, एक हफ्ते में चार गुना से ज्यादा का इजाफा
Sun, 24 Apr 2022 09:56 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कोरोना से होने वाली मौतें बढ़ने लगी हैं।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
कोरोनावायरस से होने वाली मौतें फिर बढ़ने लगी हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से रोज होने वाली मौतों के मामले में भारत फिर से दुनिया के टॉप-20 देशों की सूची में शुमार हो गया है।अब तक पूरी दुनिया में 62 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। इनमें 5 लाख 22 हजार 149 लोग भारत के थे। सबसे ज्यादा अमेरिका में 10 लाख मौतें हुईं हैं। यहां अभी भी वायरस का कहर जारी है। इसके बाद ब्राजील में 6.62 लाख मरीजों की मौत हुई। संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है।
भारत 14-17वें नंबर पर
कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।
- फोटो :
अमर उजाला
हर रोज कोरोना से हो रहीं मौतों के मामले में भारत अब टॉप-20 देशों में शामिल हो गया है। मौत के आंकड़ों के हिसाब से हर दिन यह सूची बदलती रहती है। हालांकि, भारत इसमें 15वें से 17वें नंबर पर है। शुक्रवार को देश में संक्रमण से 33 मौतें दर्ज हुईं। आंकड़ों के अनुसार इसमें 31 मौतें केरल की हैं। केरल सरकार के मुताबिक, ये सभी मौतें पुरानी हैं। इन्हें बस नए आंकड़ों में जोड़ा गया है।
खैर, मौत के इस आंकड़े के लिहाज से भारत 15वें नंबर पर है। गुरुवार को भी भारत 15वें स्थान पर ही था। तब देश में 54 लोगों ने जान गंवा दी थी। इस तरह से पिछले एक हफ्ते यानी 16 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच 402 लोगों ने जान गंवा दी। जबकि इसके पहले नौ से 15 अप्रैल के बीच 91 लोगों की मौत हुई थी।

टॉप-10 देश, जहां सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं
संक्रमण से होने वाली मौतों में इजाफा हुआ है।
- फोटो :
अमर उजाला
| देश | पिछले सात दिन में मौतें |
| अमेरिका | 2234 |
| ब्रिटेन | 1860 |
| रूस | 1536 |
| दक्षिण कोरिया | 1257 |
| जर्मनी | 1165 |
| इटली | 997 |
| थाईलैंड | 891 |
| फ्रांस | 884 |
| ब्राजील | 778 |
| कनाडा | 465 |
सबसे कम अफ्रीकन देशों में हुई मौतें
संक्रमण के चलते सबसे कम मौतें अफ्रीकी देशों में रिपोर्ट हुई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, यहां संक्रमण से अब तक 1.71 लाख लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद वेस्टर्न पैसेफिक देशों में 2.28 लाख, ईस्टर्न देशों में 3.41 लाख मौतें हुईं हैं। साउथ ईस्ट एशिया जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, चीन जैसे देश शामिल हैं। यहां 7.83 लाख मौतें हुईं हैं। सबसे ज्यादा भारत में 5.22 लाख लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद यूरोपीय देशों में अब तक 19.77 लाख और अमेरिकन देशों में 27.17 लाख लोगों की मौत हुई है।
कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।
- फोटो :
अमर उजाला
नौ राज्यों के 36 जिलों में कोरोना की रफ्तार तेज
देश के नौ राज्यों के 36 जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से अधिक हैं। इसमें हरियाणा का गुरुग्राम और फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश का नोएडा, मध्य प्रदेश का श्योपुर, दिल्ली का साउथ, नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट, सेंट्रल, साउथ वेस्ट और नई दिल्ली शामिल है। गुरुग्राम में पॉजिटिविटी रेट 12.55%, नोएडा में 12.39%, श्योपुर में 22.22% है। इसके अलावा केरल के 14, मिजोरम के नौ, सिक्किम का एक जिला शामिल है। यहां भी पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से अधिक है।
बच्चे भी निशाने पर
कोरोना इस बार बच्चों को अपने चपेट में ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर में ही पिछले 10 दिनों के अंदर संक्रमित होने वालों में 25 से 30 फीसदी बच्चे हैं। बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले आने का एक कारण वैक्सीनेशन का न होना भी है। 18 साल से ऊपर के ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। बूस्टर डोज भी लगने लगी है, लेकिन छोटे बच्चों का टीकाकरण अभी नहीं हो पाया है।