फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In india Today, Covid19 Cases Today, Active Cases, Death Cases, Health Ministry All updates

कोरोना: बीते 24 घंटे में 1000 से अधिक लोगों की गई जान, 1.72 लाख मरीज, सक्रिय मामले 15 लाख के पार

Thu, 03 Feb 2022 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Feb 2022 09:53 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार (3 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 72 हजार 433 (1,72,433) नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 6.8 फीसदी अधिक हैं।

विज्ञापन
Corona Cases In india Today, Covid19 Cases Today, Active Cases, Death Cases, Health Ministry All updates
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना ने फिर से 1000 से अधिक लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार (3 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 72 हजार 433 (1,72,433) नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 6.8 फीसदी अधिक हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 1008 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 15.33 लाख (15,33,921) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2.59 लाख( 2,59,107) रही। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 10.99 फीसदी पर आ गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

तीन दिन में कोरोना ने ले ली 4000 लोगों की जान
तीन दिन में ही कोरोना ने 4000 लोगों की जान ले ली। हालांकि पिछले सप्ताह की तुलना में केस भले ही कम हुए हों लेकिन मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि कल की तुलना में आज कम लोगों की मौत हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले फिर बढ़े
बता दें कि बीते बुधवार को 1.61 लाख केस सामने आए थे लेकिन आज गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार 1.67 लाख मामले सामने आए हैं। यानी कि कल की तुलना में 6 फीसदी अधिक मामले सामने आए हैं। मंगलवार को जारी आंकड़े में 1.67 लाख केस सामने आए थे वहीं सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए थे।


दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी
दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। बीते 24 घंटों में यहां 3,023 मामले सामने आए और 27 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि पिछले दिन यहां 2,683 मरीज सामने आए थे।

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,359 नए मामले
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,359 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 9.81 लाख हो गई है।

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5052 नए मामले
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5052 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed