फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases in india today, Covid19 cases surge with 56 percent in 24 hours, Active cases, health ministry

देश में कोरोना विस्फोट: एक ही दिन में बढ़ गए 56 फीसदी मामले, बीते 24 घंटे में 58 हजार लोग संक्रमित

Wed, 05 Jan 2022 08:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 Jan 2022 08:19 AM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है और इसके बढ़ने की रफ्तार काफी तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक ही दिन में मरीजों की संख्या में 56 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है।

विज्ञापन
Corona Cases in india today, Covid19 cases surge with 56 percent in 24 hours, Active cases, health ministry
भारत में कोरोना - फोटो : ANI

विस्तार

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में 56 फीसदी वृद्धि के साथ 58 हजार से अधिक (58,097) नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान जहां 534 लोगों की मौत भी हो गई है, वहीं 15,389 लोग स्वस्थ भी हुए। दैनिक संक्रमण दर 4.18 फीसदी हो गई है। सक्रिय मामलों ने और भी अधिक चिंता बढ़ा दी है। दरअसल देश में अब दो लाख 14 हजार से अधिक सक्रिय मरीज हो गए हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 147 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना में मामले में तेजी से वृद्धि देखी गई है, और यही वजह रही है कि कोरोना का आंकड़ा 58 हजार को पार कर गया।

विज्ञापन




विज्ञापन


राज्यों के ताजा आंकड़े
महाराष्ट्र,(18,466), दिल्ली(5,481), बंगाल(9,073), कर्नाटक(2,479),केरल(3,640) तमिलनाडु(2,731), गुजरात(2,265), राजस्थान(1,137), तेलंगाना(1,052),पंजाब(1,027), बिहार(893), ओडिशा(680), गोवा(592), आंध्र प्रदेश(334), हिमाचल में 260 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कल की तुलना में 56 फीसदी अधिक मरीज
बता दें मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए थे लेकिन बुधवार के आंकड़े के अनुसार लगभग 58 हजार मामले आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 56 फीसदी से भी अधिक है।



पिछले साल 28 जनवरी को भी देखी गई थी यह वृद्धि
पिछले साल 28 जनवरी, 2021 को भी मामले में इसी तरह की तेजी देखी गई थी और ऐसा इसलिए था क्योंकि गणतंत्र दिवस पर परीक्षण में व्यवधान के कारण पिछले दिन की गिनती में तेजी से गिरावट आई थी। लेकिन अभी तो गणतंत्र दिवस दूर है और इस तरह से मामले आना चिंताजनक है।

देश में ओमिक्रॉन के कुल 2,135 मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है। 653 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर तो 464 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रॉन के 2,135 मरीजों में से 828 मरीज रिकवर भी हो गए हैं।

यहां पढ़ें ओमिक्रॉन के राज्यवार आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed