फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases in india Live Updates, Covid19 in india, Omicron Cases in india all updates

कोरोना की खतरनाक रफ्तार : देश में बीते 24 घंटे में लगभग 1.80 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 4000 के पार

Mon, 10 Jan 2022 09:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Jan 2022 09:56 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
Corona Cases in india Live Updates, Covid19 in india, Omicron Cases in india all updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। ताजा आंकड़े के अनुसार देश में सात लाख से अधिक (7,23,619) सक्रिय मरीज हो गए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या की बात करें तो यह 3,57,07,727 हो गई है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151 करोड़ को पार कर गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


देश में ओमिक्रोन मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई
देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। 1216 मामले के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वहीं 529 मरीज के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्क, बीमार बुजुर्गों को एहतियाती खुराक लगनी शुरू
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के बाद देश में आज से एहतियाती खुराक(Precautionary Dose) लगनी शुरू हो  गई है। कोरोना वैक्सीन की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 25 दिसंबर को ही एहतियाती खुराक को लेकर एलान किया था। यह तीसरी खुराक फिलहाल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को दी  जा रही है।

मांडविया आज पांच राज्यों के सीएम से करेंगे बात
कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज पांच राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक मांडविया राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र एवं केंद्रशासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली एवं दमन और दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed