फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases in india 9 february, Death Cases, Active Cases, Health ministry, Omicron Variant

कोरोना : बीते 24 घंटों में जानलेवा वायरस ने ली 1217 लोगों की जान, 71 हजार से अधिक लोग संक्रमित

Wed, 09 Feb 2022 11:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 09 Feb 2022 11:40 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 71,365 नए मामले सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona Cases in india 9 february, Death Cases, Active Cases, Health ministry, Omicron Variant
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। मामले कम होने के बादजूद मृतकों की संख्या में आज बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 71,365 नए मामले सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 72 हजार 211 (1,72,211) लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में सक्रिय मामले घटकर 8,92,828 हो गए हैं। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह घटकर 4.54 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


राज्यों के पास अभी वैक्सीन की 12.11 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 169 करोड़ से ज्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 12.11 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


अब तक कुल 74.46 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 71 हजार 726 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 74 करोड़ 46 लाख 84 हजार 750 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 170 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 8 फरवरी 2022 तक देशभर में  170 करोड़ 87 लाख 6 हजार 705 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुकी हैं। बीते दिन 53 लाख 61 हजार 99 टीके लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed