फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases in india 27 january,Active Cases in india, Death Case, Covid positivity rate, Covid Cases today

कोरोना: बीते 24 घंटे में 2.86 लाख से अधिक मरीज संक्रमित, 573 लोगों की मौत, लेकिन इन मामलों में मिली राहत

Thu, 27 Jan 2022 10:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 27 Jan 2022 10:01 AM IST
सार

Corona Cases In India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार (27 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 86 हजार 384 (2,86,384) नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 500 अधिक हैं।

विज्ञापन
Corona Cases in india 27 january,Active Cases in india, Death Case, Covid positivity rate, Covid Cases today
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संकट के बीच कुछ मामलों में राहत की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार (27 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 86 हजार 384 (2,86,384) नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 500 अधिक हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 573 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं राहत की बात यह है कि देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 22.02 (22,02,472) लाख सक्रिय मामले बचे हैं जो कि कल की तुलना में 21 हजार कम है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 3.6 लाख हो गई जो कि कल की तुलना में सात हजार अधिक है। रोजाना संक्रमण दर अभी भी 19.59 फीसदी पर बना हुआ है।

विज्ञापन



सक्रिय मामले कुल मामलों के 5.46 फीसदी
सक्रिय मामले कुल मामलों के 5.46 फीसदी हैं। हालांकि स्वस्थ होने की दर बढ़कर 93.33 फीसदी हो गई है। यानी कि अब तक कोरोना से कुल 3,76,77,328 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  वहीं महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। यहां संक्रमण दर 49 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


देश के अन्य राज्यों में कोरोना का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7498 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35756 नए मामले दर्ज किए और 79 लोगों की मौत हो गई। वहीं केरल में कोरोना का कोहराम जारी है यहां बीते 24 घंटे में 49,771 मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,905 नए मामले आए, 41,699 लोग डिस्चार्ज हुए और 39 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 163.84 करोड़ खुराक लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 163.84 करोड़(1,63,84,39,207) खुराक लगाई जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed