फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 16 August, Covid-19 Cases, Coronavirus, Active Cases, Death Cases

COVID-19: कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, 15 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ, 29 लोगों की मौत

Tue, 16 Aug 2022 09:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 16 Aug 2022 09:50 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार (16 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,813 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 6,104 कम हैं। वहीं इस दौरान 29 मरीजों की जान चली गई।

विज्ञापन
Corona Cases In India 16 August, Covid-19 Cases, Coronavirus, Active Cases, Death Cases
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में आज भारी गिरावट आई है जो कि बड़ी राहत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार (16 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,813 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 6,104 कम हैं। वहीं इस दौरान 29 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में 14,917 मामले सामने आए थे और 32 मरीजों की मौत हुई थी। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,11,252 हो गई है जो कि कल की तुलना में  6,256 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल  5,27,098 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के 1227 मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1227 मामले सामने आए हैं और आठ लोगों की मौत हो गई। राजधानी में अब कोरोना के कुल 7,519 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 14.57 फीसदी हो गई है। 2130 लोग ठीक भी हुए।
विज्ञापन


मुंबई में कोरोना के 584 नए मामले
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को कोरोनावायरस (Covid-19) के 584 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी मामले एसिम्पटोमेटिक हैं।  इस दौरान 407 लोग कोरोना महामारी से ठीक भी हो चुके हैं। नए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोनोवायरस परीक्षणों की कुल संख्या 7,258 बढ़कर 1,79,57,445 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed