फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 14 march, Covid19 Cases India, Active Cases, Death Cases, Health Ministry

समाप्ति की कगार पर कोरोना: बीते 24 घंटों में केवल 2500 मामले, 27 लोगों की मौत, सक्रिय मरीज 40 हजार से नीचे

Mon, 14 Mar 2022 09:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 14 Mar 2022 09:43 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 2,503 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Corona Cases In India 14 march, Covid19 Cases India, Active Cases, Death Cases, Health Ministry
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिस रफ्तार से घट रही है उससे लग रहा है कि कुछ ही दिनों में देश से कोरोना महामारी की समाप्ति हो जाएगी। इसके अलावा मृतकों की संख्या में भारी कमी आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 2,503 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 36 हजार(36,168) सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,41,449) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह केवल 0.47 फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,29,93,494
  • सक्रिय मामले: 36,168
  • कुल रिकवरी: 4,24,41,449
  • कुल मौतें: 5,15,877
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,80,19,45,779

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180 करोड़ के पार
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रविवार की शाम शाम छह बजे तक देशभर में अब तक टीके की कुल 180 करोड़ से ज्यादा (1,80,19,45,779) खुराकें दी जा चुकी हैं।  

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 251 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि राज्य में किसी मरीज की मौत कोरोना के कारण नहीं हुई है।

दिल्ली में भी कोई मौत नहीं
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 132 नए मामले सामने आए हैं जबकि राज्य में कोरोना के चलते किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली में रविवार को संक्रमण दर 0.38 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed