फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 14 August, Covid-19 Cases, Coronavirus, Active Cases, Death Cases

Covid-19: कोरोना से राहत- कल की तुलना में संक्रमितों की संख्या में भारी गिरावट, सक्रिय मरीज भी हुए कम

Sun, 14 Aug 2022 12:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 14 Aug 2022 12:48 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार(14 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,092 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 1,723  कम हैं।

विज्ञापन
Corona Cases In India 14 August, Covid-19 Cases, Coronavirus, Active Cases, Death Cases
देश में कोरोना के मामले - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार(14 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,092 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 1,723  कम हैं। वहीं इस दौरान 41 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में 15,815 मामले सामने आए थे और 68 मरीजों की मौत हुई थी। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,16,861 हो गई है जो कि कल की तुलना में  2403 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,27,037 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

कोरोना से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 फीसदी
आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 फीसदी है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 फीसदी है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 2,403 की कमी दर्ज की गई है।  मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 3.69 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.57 फीसदी दर्ज की गई। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,09,566 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 207.99 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में बीते 24 घंटों में 2031 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से नौ मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2031 नए मामले मिले हैं। राहत की बात है कि 2260 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। शनिवार को 16459 मरीजों की कोरोना जांच की गई।  कोरोना संक्रमण दर 12.34 फीसदी रही। दिल्ली में अब तक कुल 19,82,433 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1947952 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 8105 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed