फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona became a disaster in Kerala 1.5 lakh new cases were reported in five days lockdown announced on Sunday with night curfew

केरल में कोरोना बना आफत: पांच दिन में 1.5 लाख नए मामले, नाइट कर्फ्यू के साथ रविवार को लॉकडाउन का एलान 

Sun, 29 Aug 2021 09:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Aug 2021 09:11 AM IST
सार

केरल में पिछले चार दिनों से 30 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। शनिवार को पूरे देश में 45 हजार नए मामले दर्ज हुए थे, इसमें अकेले केरल में 31,265 संक्रमित थे। 
 

विज्ञापन
Corona became a disaster in Kerala 1.5 lakh new cases were reported in five days lockdown announced on Sunday with night curfew
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तीसरी लहर की आशंका के बीच केरल में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि बीते पांच दिनों में राज्य में 1.5 लाख नए कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों की बात करें तो पिछले चार दिनों से 30 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हो रहे हैं। 

विज्ञापन

वहीं शनिवार को देश में 45 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए। इसमें अकेले केरल में 31,265 संक्रमित थे। जो कुल मामलों का करीब 70 प्रतिशत है। इससे एक दिन पहले देश में 46,783 नए मरीज सामने आए थे। 
विज्ञापन


19.22 प्रतिशत हुई संक्रमण दर 
राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 19.22 प्रतिशत हो चुकी है। एक दिन पहले तक यह 18.67 प्रतिशत थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में दो लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। दक्षिणी राज्यों में देश के 55 प्रतिशत यानी 3.7 लाख कोरोना मामले एक्टिव हैं। वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को 4,831 नए मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देश में हुईं 444 मौतें 
देश में शनिवार को 444 मौतें कोरोना के कारण हुईं। इसमें केरल में 153, महाराष्ट्र में 126, ओडिसा में 68, तमिलनाडू में 21 व आंध्र प्रदेश में 19 मौतें दर्ज की गईं। 


केरल में नाइट कर्फ्यू के साथ रविवार को बंदी
केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को मीडिया को बताया कि कोविड को लेकर हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया है सोमवार से राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू होगा। इसमें रात 10 बजे के बाद से सुबह छह बजे तक बंदी रहेगी। इसके अलावा रविवार के दिन भी लॉकडाउन रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed