{"_id":"607e35b75fedcc3aad4a3c97","slug":"corona-and-lockdown-center-asks-states-take-strict-action-against-hoarders","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: केंद्र ने राज्यों से कहा, जमाखोरों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन: केंद्र ने राज्यों से कहा, जमाखोरों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
Tue, 20 Apr 2021 07:30 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:30 AM IST
सार
केंद्र सरकार सोमवार को राज्य सरकारों से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कुछ राज्यों में लगाये गए लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान खाद्य पदार्थों तथा दवा समेत जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। राज्यों से जरूरी सामान की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इसके अलावा, राज्यों से जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है जिससे जरूरी जिंसों की खरीदारी लोग घबराकर नहीं करें।
विज्ञापन
बाजार में लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपभोक्ता मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव निधि खरे द्वारा बुलाई गई बैठक में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बैठक देश में जरूरी जिंसों की उपलब्धता और कीमत की स्थिति की समीक्षा के लिये बुलायी गई थी।
विज्ञापन
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों के प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति ‘लॉकडाउन’ और कर्फ्यू के दौरान बनी रहे।
विज्ञापन
आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन, आपूर्ति, वितरण आदि पर नियंत्रण करने और उसे राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों को सौंपने का अधिकार देती है।
विज्ञापन
कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के रखरखाव निवारण अधिनियम, 1980 की धारा 3 के तहत, समुदाय को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने में बाधा पहुंचाने से रोकने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति को अधिकतम 6 महीने की अवधि के लिए हिरासत में लिया जा सकता है।
इसके अलावा, बैठक में यह भी चर्चा की गई कि खाद्य पदार्थों/दवाओं, स्वच्छता से जुड़े उत्पादों और आवश्यक सेवाओं सहित जरूरी वस्तुओं की कीमत न बढ़े और वे उचित मूल्य पर उपलब्ध रहें।
मांग/आपूर्ति असंतुलन की स्थिति से बचने के लिये प्रभावी निगरानी और प्रवर्तन गतिविधियों के लिए राज्य/ संघ शासित क्षेत्र और जिला स्तर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, माप-तौल विभाग, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस के संयुक्त दल बनाए जाएं।