{"_id":"65a629844ecee360cd055703","slug":"corona-alert-three-fresh-covid-deaths-reported-in-india-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: कोरोना से होने वाली मौतों ने बढ़ाई चिंता; देश में एक दिन में तीन की मौत, 180 नए संक्रमित भी मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Alert: कोरोना से होने वाली मौतों ने बढ़ाई चिंता; देश में एक दिन में तीन की मौत, 180 नए संक्रमित भी मिले
Tue, 16 Jan 2024 12:30 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:30 PM IST
सार
पांच दिसंबर तक मामलों में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन ठंड का मौसम आते ही मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड-19 का एक नया वेरिएंट सामने आने से भी स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, फिलहाल इस वेरिएंट के नए मामले सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
coronavirus, covid 19
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में सिर्फ एक दिन में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,804 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ें जारी किए गए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई। पांच दिसंबर तक मामलों में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन ठंड का मौसम आते ही मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड-19 का एक नया वेरिएंट सामने आने से भी स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, फिलहाल इस वेरिएंट के नए मामले सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित
2020 की शुरुआत में महामारी अपने चरम पर थी, तब हर दिन आने वाले मरीजों की संख्या लाखों में थी। तब से देश भर में लगभग चार वर्षों में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, 5.3 लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पिछले साल 31 दिसंबर को 841 नए मामलों की एक दिन में वृद्धि दर्ज की गई, जो मई 2021 में रिपोर्ट किए गए चरम मामलों का 0.2 प्रतिशत है। कुल सक्रिय मामलों में से, इनमें से अधिकांश (लगभग 92 प्रतिशत) होम आइसोलेशन के तहत ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
इतने लोगों को लगा टीका
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।