फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Alert Fears Families 83 percent people believed that vaccination of children should start soon

पोल का परिणाम: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से परिजन परेशान, 83 फीसदी लोगों ने माना कि बच्चों का जल्द शुरू हो टीकाकरण

Thu, 30 Dec 2021 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Dec 2021 10:18 PM IST
सार

अमर उजाला ने अपने पाठको से पूछा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्या सरकार को जल्दी ही 15 साल से कम उम्र बच्चों का भी टीकाकरण शुरू कर देना चाहिए? इस पर 82.79 फीसदी लोगों का मानना है कि हां! सरकार को जल्द ही बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू करना चाहिए, जबकि 17.21 फीसदी लोग से इसका विपरीत सोचते हैं।

विज्ञापन
Corona Alert Fears Families 83 percent people believed that vaccination of children should start soon
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। आने वाले समय में बच्चों की परीक्षाएं भी आने वाली हैं। ऐसे में परिजनों को डर सताने लगा है कि कहीं उनका बच्चा भी कोरोना की चपेट में न आ जाए। हालांकि, सरकार ने 15 से 18 साल के किशोरों के लिए 3 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू करने का फैसला कर लिया है, लेकिन उससे कम उम्र के बच्चों के लिए अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन


इस बीच अमर उजाला ने अपने पाठको से पूछा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए क्या सरकार को जल्दी ही 15 साल से कम उम्र बच्चों का भी टीकाकरण शुरू कर देना चाहिए? इस पर 82.79 फीसदी लोगों का मानना है कि हां! सरकार को जल्द ही बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू करना चाहिए, जबकि 17.21 फीसदी लोग से इसका विपरीत सोचते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात साप्ताहिक कोरोना के मामलों और सकारात्मकता दर के आधार पर चिंता बढ़ाने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में उभर रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं कुछ राज्यों में इसमें बढ़त की प्रवृत्ति दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के 180 नए मामले सामने आने के बाद देश में इसके मामले बढ़कर 961 हो गए हैं। ये एक दिन में सामने आए ओमिक्रॉन के सर्वाधिक मामले हैं। मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में सबसे अधिक 263 मामले सामने आए और इसके बाद महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं। सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,154 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,22,040 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई। 268 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,80,860 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed