{"_id":"6125b9cf4e0b05620b0acf8f","slug":"corona-16-infected-out-of-78-afghans-brought-from-afghanistan-626-people-have-reached-india-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: अफगानिस्तान से लौटे 78 यात्री क्वारंटीन, आईटीबीपी कर रहा देखभाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: अफगानिस्तान से लौटे 78 यात्री क्वारंटीन, आईटीबीपी कर रहा देखभाल
Wed, 25 Aug 2021 09:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:34 AM IST
सार
खबर आई थी कि मंगलवार को भारत लौटे 78 यात्रियों में से 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, आईटीबीपी का कहना है कि इस तरह का कोई केस सामने नहीं आया है। सभी को प्राथमिक तौर पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान से भारत पहुंचे लोग।
- फोटो : @MEA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान से मंगलवार को भारत पहुंचे 78 यात्रियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। ये सभी यात्री दिल्ली के चावला कैंप में क्वारंटीन रहेंगे। आईटीबीपी की ओर से इन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे पहले सुबह खबर आई थी कि 78 यात्रियों में 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, लेकिन अब आईटीबीपी ने इसका खंडन किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के संपर्क में आने की थी खबर
सुबह खबर आई थी कि जिन 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें तीन अफगानी सिख भी थे। इनके संपर्क में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी आए थे, लेकिन शाम तक आईटीबीपी की ओर से जारी बयान ने सभी को राहत की सांस लेने का मौका दिया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर ही हो रही कोरोना जांच
कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार, अफगानिस्तान से आ रहे लोगों की कोरोना जांच करा रही है। एयरपोर्ट पर ही उनकी जांच की जा रही है। मंगलवार को भारत पहुंचे 78 यात्रियों में 25 भारतीय नागरिक भी थे।
विज्ञापन
अब तक 626 लोगों को निकाला गया
तालिबान पर कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अफगानिस्तान के हालात बहुत ही नाजुक हैं, जिसके बाद सभी देश अपने-अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि अफगानिस्तान से अब तक 228 भारतीय नागरिकों सहित 626 लोगों को बाहर निकाला गया है। इसमें 77 अफगानी सिख भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 626 लोगों में भारतीय दूतावास के लोग शामिल नहीं हैं।