फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corbivax came true: CDL Kasauli approved 6.5 crore doses, ready second indigenous vaccine for children

खरी उतरी कोर्बिवैक्स: सीडीएल कसौली ने दी 6.5 करोड़ खुराक को मंजूरी, बच्चों का दूसरा स्वदेशी टीका तैयार

Tue, 22 Feb 2022 12:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Feb 2022 12:22 PM IST
सार

केंद्र सरकार वयस्कों के लिए इसके सीमित इस्तेमाल की इजाजत पहले ही दे चुकी है। दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण के अंतरिम नतीजों के आधार पर 12 से 18 साल तक के आयुवर्ग के बच्चों के लिए भी इसके  इस्तेमाल की इजाजत दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Corbivax came true: CDL Kasauli approved 6.5 crore doses, ready second indigenous vaccine for children
biological e corbevax for child - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (CDL) ने बॉयोलॉजिकल ई द्वारा तैयारा कोविड-19 रोधी वैक्सीन कोर्बिवैक्स की 6.5 करोड़ खुराक को मंजूरी दे दी है। प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण में यह टीका सुरक्षा, गुणवत्ता व असर की कसौटी पर खरा उतरा है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार वयस्कों के लिए कोर्बिवैक्स के सीमित इस्तेमाल की इजाजत पहले ही दे चुकी है। इसके दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण के अंतरिम नतीजों के आधार पर 12 से 18 साल तक के आयुवर्ग के बच्चों के लिए भी इसके सीमित आपात इस्तेमाल की इजाजत दी जा चुकी है।
विज्ञापन


बॉयोलॉजिकल ई ने कहा है कि यह टीका इंट्रामस्क्युलर तरीके से दिया जाएगा। इसकी दो खुराक 28-28 दिन के अंतराल में लगाई जाएगी। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जा सकेगा।  हैदराबाद स्थित इस दवा कंपनी को सोमवार को ड्रग कंट्रोलर आफ इंडिया (DCGI) से इस वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है। कोर्बिवैक्स 12 से 18 साल तक के बच्चों को लगाई जाएगी। अभी भारत बॉयोटेक की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन वयस्कों की तरह बच्चों को लगाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 रोधी यह वैक्सीन देश की पहली आरबीडी प्रोटीन आधारित टीका है। कोवाक्सिन 15 से 18 साल तक बच्चों को लगाई जा रही है, जबकि कोर्बिवैक्स 12 से 18 साल तक के बच्चों व वयस्कों को लगाई जा सकेगी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में देश में 35.50 लाख कोरोना वैक्सीन खुराक लोगों को दी गई। इसके साथ ही अब तक देश में 175.83 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। आज सुबह 7 बजे तक 1,75,83,27,441 खुराक लग चुकी थी। इसके पूर्व अज्ञात सूत्रों ने बताया था कि केंद्र सरकार ने कोर्बिवैक्स के 30 करोड़ टीके की खरीदी का आर्डर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed