फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cooperative milk Nandini of Karnataka holds plan of expansion in South

Nandini: कर्नाटक के सहकारी दूध संघ नंदिनी ने दक्षिण विस्तार के योजना पर लगाया ब्रेक, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 28 Jun 2023 07:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 28 Jun 2023 07:08 AM IST
सार

केरल के पशुपालन, डेयरी विकास और दुग्ध सहकारिता मंत्री जे चिंचुरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के सीईओ ने विस्तार योजना पर रोक लगाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Cooperative milk Nandini of Karnataka holds plan of expansion in South
नंदिनी दूध। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के लोकप्रिय डेयरी ब्रांड नंदिनी ने दक्षिणी राज्यों में अपने विस्तार की योजना को रोक दिया है। हाल में ही कंपनी ने केरल में अपने कुछ आउटलेट खोले थे, लेकिन बढ़ते विवादों के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है।  

विज्ञापन

पढ़िए क्या बोले मंत्री
केरल के पशुपालन, डेयरी विकास और दुग्ध सहकारिता मंत्री जे चिंचुरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के सीईओ ने विस्तार योजना पर रोक लगाने की जानकारी दी है। सीईओ से जानकारी मिली है कि नंदिनी फिलहाल राज्य में नये आउटलेट नहीं खोलेगी। चिंचुरानी ने केएमएफ के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बदलाव कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद सरकार बदलने के बाद आया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मंत्री ने कहा कि राज्य केरल सहकारी दूध विपणन महासंघ (केसीएमएमएफ) के मिल्मा के ही दूध और दूध उत्पाद चाहता है। केरल में सीपीआई (एम) सरकार ने नंदिनी के राज्य में प्रवेश करने पर चिंता व्यक्त की थी। केरल सरकार ने मामले में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) में शिकायत दर्ज की थी। चिंचुरानी ने पहले कहा था कि नंदिनी और मिल्मा दोनों सरकार समर्थित संगठन हैं। इसलिए, जब दूसरे राज्य में जाते हैं, तो उस राज्य की अनुमति लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के संघ ने जताई आपत्ति
केसीएमएमएफ ने अप्रैल में इस पर आपत्ति जताते हुए दूसरे राज्यों में दुग्ध विपणन संघों के प्रवेश को अनैतिक करार दिया था। केरल के कुछ इलाकों में नंदिनी के आउटलेट खोलने पर केसीएमएमएफ ने आलोचना की थी। अप्रैल में मिल्मा ने कहा था कि यह सहकारी भावना का उल्लंघन शामिल है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed