फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Cooperation and coordination are necessary to deal with future threats', IAF Chief advises commanders EAC

IAF: 'भविष्य के खतरों से निपटने के लिए सहयोग-तालमेल जरूरी', वायुसेना प्रमुख की पूर्वी कमान के कमांडरों को सलाह

Fri, 29 Aug 2025 04:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: बशु जैन Updated Fri, 29 Aug 2025 04:45 PM IST
सार

शिलांग में कमांडरों के सम्मेलन में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पूर्वी वायु कमान हमारी उत्तरी और पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें सतर्क रहना चाहिए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उच्चतम स्तर की तैयारी बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
'Cooperation and coordination are necessary to deal with future threats', IAF Chief advises commanders EAC
ईएसी कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते वायुसेना प्रमुख एपी सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कमांडरों को पूर्वी और उत्तरी सीमाओं की सुरक्षा में भूमिका पर बात की। साथ ही सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


शिलांग में कमांडरों के सम्मेलन में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पूर्वी वायु कमान हमारी उत्तरी और पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें सतर्क रहना चाहिए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उच्चतम स्तर की तैयारी बनाए रखनी चाहिए। भविष्य के खतरों के लिए सहयोगी सेवाओं के साथ निर्बाध समन्वय और तालमेल की आवश्यकता है। ताकि पूरे क्षेत्र में प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसी वार्षिक सम्मेलन 27 से 30 अगस्त तक ईएसी मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना प्रमुख एपी सिंह 28 और 29 अगस्त को विचार-विमर्श में शामिल हुए। वायु सेना प्रमुख का स्वागत ईएसी के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल सूरत सिंह ने किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में उन्होंने कमान के कमांडरों और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।


भारतीय वायुसेना प्रमुख ने परिचालन, रखरखाव और प्रशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वायुसेना स्टेशनों को ट्रॉफी भी प्रदान की। उन्होंने अपर शिलांग में एयर फोर्स स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और उम्मीद विद्या किरण स्कूल के छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed