{"_id":"5e44b8cf8ebc3ee5a6164fbf","slug":"controversy-rahul-gandhi-tweet-on-coronavirus-share-wrong-map-showed-jammu-kashmir-part-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: राहुल के ट्वीट पर विवाद, जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus: राहुल के ट्वीट पर विवाद, जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा
Thu, 13 Feb 2020 08:17 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 13 Feb 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर अपनी गलती को लेकर ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने कोरोनावायरस को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधना चाहा, लेकिन इस हरकत से उनकी ही किरकिरी हो गई। दरअसल, कोरोनावायरस को लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, 'कोरोनावायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। मेरे हिसाब से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है। समय पर कदम उठाने की जरूरत है।'
विज्ञापन
यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्होंने इस ट्वीट के साथ विश्व का नक्शा शेयर किया जिसमें भारत से कश्मीर को अलग दिखाया गया है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इसे लेकर राहुल गांधी ट्रोल हो गए।
विज्ञापन
राहुल के इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने राहुल को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद राहुल ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया और एक न्यूज स्टोरी के साथ दूसरा ट्वीट किया।
विज्ञापन