फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy over Rahul Gandhi Vietnam visit BJP calls it insult to late former Prime Minister Manmohan Singh

Politics: राहुल गांधी के वियतनाम जाने पर विवाद, भाजपा ने बताया दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अपमान

Tue, 31 Dec 2024 04:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/निजामाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/निजामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 04:45 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वियतनाम यात्रा पर जाने को भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह का अपमान बताते हुए कहा कि देश जब उनके निधन पर शोक मना रहा है, राहुल नए साल का जश्न मनाने विदेश चले गए। कांग्रेस ने इसे मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति करार दिया। 

विज्ञापन
Controversy over Rahul Gandhi Vietnam visit BJP calls it insult to late former Prime Minister Manmohan Singh
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन बाद से भाजपा व कांग्रेस में शुरू वार-पलटवार का दौर सोमवार को भी जारी रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वियतनाम यात्रा पर जाने को भाजपा ने डॉ. सिंह का अपमान बताते हुए कहा कि देश जब उनके निधन पर शोक मना रहा है, राहुल नए साल का जश्न मनाने विदेश चले गए। कांग्रेस ने इसे मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति करार दिया। कहा, अगर राहुल निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो इससे किसी को क्या परेशानी है?

विज्ञापन


भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि राहुल और कांग्रेस सिखों से नफरत करते हैं। डॉ. सिंह के प्रति राहुल के असम्मान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया, राहुल ने डॉ. सिंह के निधन का सियासी फायदा उठाया।  वहीं, कांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर ने कहा, जिस तरह से केंद्र सरकार ने डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यमुना तट पर जगह देने से इन्कार कर दिया, वह शर्मनाक था।  
विज्ञापन


परिवार की निजता का रखा ध्यान
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि डॉ. सिंह के परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए उनके अस्थि विसर्जन में पार्टी या गांधी परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ। डॉ. सिंह की अस्थियां उनके परिवार के सदस्यों ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार  यमुना में विसर्जित कर दीं। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मौके पर कांग्रेस या गांधी परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ, जो कि पार्टी के लिए खासा शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया नरसिंह राव का अपमान : के कविता
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर राजनीतिक हलकों में मचे बवाल के बीच भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता ने कांग्रेस पर पूर्व पीएम पीवी नरसिंह राव का दिल्ली में अंतिम संस्कार न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने नरसिंह राव का अनादर किया है।


कविता ने कहा, यह सर्वविदित तथ्य है कि कांग्रेस सरकार ने राव की अनदेखी की है और उनका अपमान किया है। उन्होंने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। तेलंगाना में हमने उनका सम्मान किया है। हमने उनकी जन्म शताब्दी मनाई। हमने यहां हैदराबाद में एक विशाल स्मारक बनवाया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में हो रही चर्चा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने मांग की कि दिल्ली में उनके और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव के लिए एक स्मारक बनाया जाना चाहिए। कविता ने कहा, मनमोहन सिंह के बारे में जो भी चर्चा हो रही है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed