{"_id":"6776997d431ea8a97c04ead5","slug":"controversy-over-naming-college-after-veer-savarkar-maharashtra-delhi-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Veer Savarkar: वीर सावरकर पर कॉलेज का नाम रखने पर विवाद, महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी राजनीति तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Veer Savarkar: वीर सावरकर पर कॉलेज का नाम रखने पर विवाद, महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी राजनीति तेज
Thu, 02 Jan 2025 07:19 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:19 PM IST
सार
Veer Savarkar: कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने उस कॉलेज का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखने का विरोध किया है जिसका शिलान्यास शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।
विज्ञापन
वीर सावरकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राहुल गांधी वीर सावरकर की हमेशा आलोचना करते रहे हैं। वे भाजपा पर सावरकर की विचारधारा पर चलने का आरोप लगाते हुए उस पर हमला भी करते रहे हैं। वीर सावरकर के नाम पर यह राजनीति मुख्य तौर पर महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच होती रही है। लेकिन अब यह विवाद दिल्ली में भी छिड़ सकता है।
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने उस कॉलेज का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखने का विरोध किया है जिसका शिलान्यास शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। एनएसयूआई नेता की मांग है कि उक्त कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नजफगढ़ में एक कॉलेज की नींव रखने वाले हैं। 140 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉलेज का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक कमेटी ने कई नामों के बीच इस नाम पर अपना निर्णय 2021 में ही ले लिया था। लेकिन इस निर्णय पर टिप्पणी करते हुए एनएसयूआई नेता ने कहा है कि उक्त कॉलेज का नाम मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
चूंकि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें उचित सम्मान न मिलने को लेकर भाजपा कांग्रेस के बीच एक दौर की जुबानी झड़प हो चुकी है, माना जा रहा है कि चुनावी माहौल में यह विवाद और बढ़ सकता है। कांग्रेस जिस मजबूती के साथ दिल्ली की चुनावी राजनीति में अपना पैर पसारने की कोशिश कर रही है, उसके बीच यह विवाद उसे नई ऊर्जा दे सकता है।
वीर सावरकर का विरोध उचित नहीं- भाजपा
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि कांग्रेस नेता की यह मांग गैर वाजिब है। मनमोहन सिंह देश के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश के विकास में अपना योगदान दिया है और उनका हर हाल में सम्मान होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि, अब यह साफ होृ गया है कि सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को भारत रत्न नहीं देने दिया। ऐसे में अब उसे मनमोहन सिंह के सम्मान की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंंने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर कोई निर्णय लिए जाने के बाद इस तरह का विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।