{"_id":"5d9b18fa8ebc3e0142327ec4","slug":"controversy-over-ajan-ringing-in-beliaghata-33-pally-durga-puja-pandal-in-kolkata-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में अजान को लेकर विवाद, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में अजान को लेकर विवाद, केस दर्ज
Mon, 07 Oct 2019 05:22 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
बेलीघाटा 33 पल्ली दुर्गापूजा पंडाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में दुर्गा पूजा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग दूसरे राज्य से मां दुर्गा के दर्शन करने आते हैं। लेकिन इस बार यहां के दुर्गा पूजा में कुछ विवाद उभरकर सामने आ रहे हैं। दरअसल कोलकाता के बेलीघाटा 33 पल्ली दुर्गापूजा पंडाल में कथित तौर पर अजान की रिकॉर्डिंग बजने के बाद से हंगामा खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लोगों के बीच बहस भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में एक वकील शांतनु सिन्हा ने इस मामले को लेकर केस दर्ज करवाया है।
हालांकि आयोजकों ने सफाई देते हुए कहा कि धार्मिक भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए यहां के पंडाल में मंदिर, मस्जिद और चर्च तीनों के धार्मिक धुनों को शामिल किया गया है। अजान के साथ-साथ मंत्रोच्चार और चर्च की घंटी के आवाज को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
उधर, वकील शांतनु सिंघा ने कहा, 'कोई भी मुस्लिम हर 5 मिनट में 'अजान' की आवाज को लेकर उसकी प्रशंसा नहीं करेगा। यह पूरी तरह से राजनीतिक है। उन्होंने आगे कहा, मुझे बताइए कि पूजा पंडाल में अजान से सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में कैसे मदद मिलेगी? मैंने व्यक्तिगत रूप से यह शिकायत दर्ज की है। अगर मस्जिद से गीता का पाठ किया जाता है तो मुझे दुख होगा। इसी तरह मुझे दुर्गा पूजा पंडाल में अजान से दुख है।'
विज्ञापन
West Bengal: Kolkata's Beliaghata 33 Pally #Durga puja pandal promotes the message of communal harmony pic.twitter.com/yXWj2u4Z73
— ANI (@ANI) October 7, 2019विज्ञापन
हालांकि आयोजकों ने सफाई देते हुए कहा कि धार्मिक भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए यहां के पंडाल में मंदिर, मस्जिद और चर्च तीनों के धार्मिक धुनों को शामिल किया गया है। अजान के साथ-साथ मंत्रोच्चार और चर्च की घंटी के आवाज को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
उधर, वकील शांतनु सिंघा ने कहा, 'कोई भी मुस्लिम हर 5 मिनट में 'अजान' की आवाज को लेकर उसकी प्रशंसा नहीं करेगा। यह पूरी तरह से राजनीतिक है। उन्होंने आगे कहा, मुझे बताइए कि पूजा पंडाल में अजान से सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने में कैसे मदद मिलेगी? मैंने व्यक्तिगत रूप से यह शिकायत दर्ज की है। अगर मस्जिद से गीता का पाठ किया जाता है तो मुझे दुख होगा। इसी तरह मुझे दुर्गा पूजा पंडाल में अजान से दुख है।'
Lawyer Santanu Singha: Tell me how playing azaan in a puja pandal will help promote communal harmony? I have filed this complaint as an individual. It'll be hurt if Gita is recited from a mosque, similarly, I am hurt that 'Azaan' is being played at a Durga puja pandal. https://t.co/LrkOjiV12u
— ANI (@ANI) October 7, 2019