फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy on Lord Hanuman mural kneeling before Sahajanand Swami morari bapu said hurting Hindu Sentiments

Gujarat: भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी के सामने घुटने पर बैठाने पर विवाद, मोरारी बापू बोले- हिंदुओं का अपमान

Fri, 01 Sep 2023 12:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:33 AM IST
सार

रामकथा वाचक मोरारी बापू ने कहा कि लोगों को इसके खिलाफ बोलना चाहिए। आजकल लोग अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए भ्रामक तरीकों का सहारा लेते हैं। यह हमारे धर्म का अपमान है।

विज्ञापन
Controversy on Lord Hanuman mural kneeling before Sahajanand Swami morari bapu said hurting Hindu Sentiments
मोरारी बापू

विस्तार

भगवनान हनुमान को सहजानंद स्वामी के सामने घुटने पर बैठा दिखाए जाने से बवाल खड़ा हो गया है। धार्मिक नेताओं ने इसपर आपत्ति जताई है। उनकी मांग है कि भित्तिचित्र को हटाया जाए। मोरारी बापू ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। घटना गुजरात के बोटाद जिले की है।

विज्ञापन

यह है विवाद का कारण
जानकारी के अनुसार, सौराष्ट्र के बोटाद जिले में एक हनुमान मंदिर स्थित है। हाल ही में, मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की एक 54 फीट की विशाल मूर्ति स्थापित है। मंदिर की दीवारें भित्तिचित्र से ढंकी हुई हैं। इन्हीं में से एक भित्तिचित्र में दिखाया गया है कि भगवान हनुमान शिष्य के रूप में सहजानंद स्वामी जी के सामने घुटने पर बैठे हुए हैं। बता दें, सहजानंद स्वामी (1781-1830) स्वामीनारायण संप्रदाय के ईष्ठ हैं। संप्रदाय सहजानंद स्वामी को भगवान स्वामीनारायण के रूप संदर्भित करता है। हनुमान मंदिर का प्रबंधन संप्रदाय के वडताल गाडी गुट द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन

मोरारी बापू ने जताया विरोध
रामकथा वाचक मोरारी बापू ने चित्रों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि लोगों को इसके खिलाफ बोलना चाहिए। आजकल लोग अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए भ्रामक तरीकों का सहारा लेते हैं। मंदिर की प्रबंधन समिति ने संप्रदाय के प्रतिष्ठित व्यक्ति के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाया है। यह हमारे धर्म का अपमान है। इसके अलावा, अहमदाबाद के भगवान जगन्नाथ मंदिर के दिलीपदासजी महाराज ने कहा कि किसी को भी ऐसे कृत्यों में शामिल नहीं होना चाहिए, जिससे दूसरे धर्म का अपमान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर को भी सौंपा ज्ञापन
धार्मिक नेताओं के भी एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बोटाद कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विरोध करते हुए कलेक्टर से शिकायत की कि यह हमारे भगवान का अपमान है। भित्तिचित्र को जल्द से जल्द हटाया जाए। हम मंदिर समिति के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। भित्तिचित्र नहीं हटाई गई तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे और पुलिस थाने में एफआईआर कराएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed