फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy in Supreme Court on keeping Justice Joseph last in order of seniority list of new judges

जस्टिस जोसेफ को तीसरे नंबर पर शपथ दिलाने पर विवाद, जाने कैसे तय होती है वरिष्ठता

Mon, 06 Aug 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Controversy in Supreme Court on keeping Justice Joseph last in order of seniority list of new judges
जस्टिस के एम जोसेफ
हाईकोर्ट ने तीन जजों को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ दिलाए जाने से पहले सर्वोच्च न्यायालय के कुछ जज नाराज और हैरान बताए जा रहे हैं। जजों को इस बात से आपत्ति है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ के नाम को तीन जजों के वरिष्ठता क्रम में सबसे नीचे रखा गया है। जबकि कॉलेजियम ने सरकार को जोसेफ के नाम की सिफारिश अन्य दोनों जजों से पहले भेजी थी। इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कुछ जजों ने सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा से मुलाकात की और सरकार के इस फैसले पर अपना विरोध दर्ज कराया। 
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के सूत्रों के मुताबिक कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से पहले जजों ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की। इनमें कोलेजियम के सदस्य जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ भी शामिल थे। सोमवार को छुट्टी पर होने की वजह से जस्टिस रंजन गोगोई उपस्थित नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक चीफ जस्टिस ने जजों को भरोसा दिया है कि वह जस्टिस गोगोई के साथ विचार-विमर्श करेंगे और केंद्र के साथ इस मुद्दे को उठाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट के तीन चीफ जस्टिस की बतौर सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें तीनों जजों में जस्टिस केएम जोसेफ को वरिष्ठताक्रम में सबसे आखिर में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिफिकेशन में मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस इंदिरा बनर्जी का नाम सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर ओडिसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विनीत शरण का नाम है। और इनके बाद उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ का नाम है। इस क्रम के मुताबिक जस्टिस इंदिरा बनर्जी सबसे पहले शपथ लेंगी, जस्टिस विनीत शरण दूसरे नंबर पर शपथ ग्रहण करेंगे और जस्टिस केएम जोसेफ सबसे आखिर में शपथ लेंगे। इस तरह से इंदिरा बनर्जी वरिष्ठता में सबसे ऊपर हो जाएंगी और जोसेफ सबसे जूनियर। 

जजों ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से कहा कि जस्टिस केएम जोसेफ को सबसे पहले शपथ दिलाया जाना चाहिए क्योंकि उनका नाम अन्य दूसरे नाम की तुलना में महीनों पहले भेजा गया था। 

कब से जारी है विवाद

Controversy in Supreme Court on keeping Justice Joseph last in order of seniority list of new judges
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जस्टिस जोसेफ की सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय से सुप्रीम कोर्ट कोलीजियम और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में बतौर जज नियुक्ति के लिए जस्टिस केएम जोसेफ के नाम की सिफारिश वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा के नाम के साथ 10 जनवरी को की थी। 

केंद्र सरकार ने मल्होल्त्रा के नाम को स्वीकार कर लिया था और जोसेफ के नाम पर दोबारा विचार करने के लिए वरिष्ठता की उपयुक्तता की कमी का हवाला देते हुए लौटा दिया था। इंदु मल्होत्रा के सुप्रीम कोर्ट में जज की शपथ लेने के बाद कोलेजियम ने 10 मई को सैद्धांतिक तौर पर तय किया कि जस्टिस जोसेफ का नाम दोबारा भेजा जाएगा। 

दरअसल उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस जोसेफ ने उस पीठ का नेतृत्व किया था जिसने 2016 में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को निरस्त कर दिया था। उत्तराखंड में उस समय कांग्रेस की सरकार थी। केंद्र सरकार के फैसले को पूरे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था। 

कैसे तय होती है जजों की वरिष्ठता

Controversy in Supreme Court on keeping Justice Joseph last in order of seniority list of new judges
सुप्रीम कोर्ट
न्याय विभाग के मुताबिक वरिष्ठता इस बात से तय होती कि किसी व्यक्ति की नियुक्ति बतौर हाईकोर्ट के जज किस दिन हुई, ना कि इससे कि वह हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश कब बना। 

महत्वपूर्ण तारीखें
 
नाम हाईकोर्ट में नियुक्ति हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने सेवानिवृत्ति की तय तारीख
इंदिरा बनर्जी 5 फरवरी, 2002 5 अप्रैल, 2017 23 सितंबर, 2022
विनीत शरण 14 फरवरी, 2002 26 फरवरी, 2016 10 मई, 2022
के एम जोसेफ 14 अक्टूबर, 2004 31 जुलाई, 2014 16 जून, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed