फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy begins over Dheeraj Sahu BJD-BJP and Congress accused each other in Odisha

Politics: धीरज साहू को लेकर विवाद शुरू, ओडिशा में बीजद-बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Tue, 12 Dec 2023 12:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Dec 2023 12:50 AM IST
सार

भाजपा ने सोमवार को राज्य के सभी उप मंडलों में हंगामा किया। वहीं, बीजद ने भाजपा के बुरे डिजाइन का खुलासा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मामले में कांग्रेस ने बीजद और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को बिना किसी मतलब के विवादों में घसीटा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Controversy begins over Dheeraj Sahu BJD-BJP and Congress accused each other in Odisha
कांग्रेस सांसद धीरज साहू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर पर हुई आईटी की छापेमारी के बाद से ओडिशा में राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच सोमवार को ओडिशा में भाजपा-बीजद और कांग्रेस आपस में ही भिड़ गए और एक-दूसरे के खिलाफ ही आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। ओडिशा भाजपा ने राज्य सरकार पर अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। भाजपा ने सोमवार को राज्य के सभी उप मंडलों में हंगामा किया। वहीं, बीजद ने भाजपा के बुरे डिजाइन का खुलासा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मामले में कांग्रेस ने बीजद और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को बिना किसी मतलब के विवादों में घसीटा जा रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने की नारेबाजी 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आह्वान किया था कि सभी उपमंडल कार्यकालों के पास प्रदर्शन करें। भाजपा नेताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर पकड़ा हुआ था। भाजपा नेता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजद के विधायक, मंत्री और राज्य सरकार के अधिकारी धीरज साहू से मिले हुए हैं। साहू राज्य में शराब के कारोबार में शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष सामल ने आरोप लगाया कि बीजद सरकार पिछले 23 वर्षों से साहू भाइयों को देशी शराब का कारोबार करने का अधिकार दिया हुआ है।
विज्ञापन


बीजद प्रवक्ता- भाजपा कांग्रेस को बचाने का कर रही है प्रयास
वहीं, बीजद ने भी भाजपा पर निशाना साधने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। बीजद नेताओं ने जमकर निशाना साधा। बीजद प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भ्रष्टाचार का भंडार बताया। मोहंती ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य नेताओं ने मुख्य रूप से कांग्रेस पर हमला किया लेकिन प्रदेश भाजपा के नेता हम पर हमला करते हैं। ओडिशा भाजपा के नेताओं ने मामले में कांग्रेस को बचाने का संकल्प लिया है। ओडिशा भाजपा अपने राजनीतिक हितों के लिए ऐसा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी लगाए आरोप
इसके अलावा, कांग्रेस प्रवक्ता रजनी मोहंती ने कहा कि बीजद और भाजपा एक सिक्के के ही दो पहलू हैं। दोनों 2000 से 2009 तक गठबंधन सरकार में थे। बीजद 1997 से एनडीए का हिस्सा है। कांग्रेस को जबरदस्ती विवाद में घसीटा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed