फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversial speech of suspended BJP MLA T Raja Singh goes viral, police registers case

Controversial Statement: भाजपा से निकाले गए टी राजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, दिया था विवादित बयान

Tue, 14 Mar 2023 08:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Mar 2023 08:40 PM IST
सार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहाता में हिंदू संगठनों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में टी राजा सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धराशिव रखा गया है। यह इत्तेफाक नहीं है।

विज्ञापन
Controversial speech of suspended BJP MLA T Raja Singh goes viral, police registers case
टी राजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से निलंबित हैदराबाद के विधायक टी राजा सिंह ने एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार इसका कारण उनका हालिया बयान है। दरअसल, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हिंदू संगठनों की ओर से आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में उन्होंने विवादित बयान दिया है। उन्होंने यहां बोलते हुए कहा कि 2026 तक भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान टी राजा ने दावा किया कि शहरों का नाम बदलना इसकी शुरुआत है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


टी राजा सिंह ने दिया विवादित बयान
इस संबोधन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि जो कोई भी हिंदुओं के खिलाफ बोलता है, हम उसे नहीं बख्शेंगे। इस दौरान अजान के परोक्ष संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू राष्ट्र में आपको वह करने के लिए लाउडस्पीकर भी नहीं मिलेगा, जो आप दिन में पांच बार करते हैं। टी राजा सिंह ने भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने के लिए युवाओं का समर्थन भी मांगा। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहाता में हिंदू संगठनों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में टी राजा सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धराशिव रखा गया है। यह इत्तेफाक नहीं है। इसी तरह आनेवाले दिनों में अहमदनगर और हैदराबाद शहरों का नाम बदलकर क्रमशः अहिल्याबाई नगर और भाग्यनगर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील पर कसा  तंज 
इस दौरान टी राजा सिंह ने कहा, हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाया जाए। सिंह ने औरंगाबाद का नाम बदलने का विरोध कर रहे एमआईएम के स्थानीय सांसद इम्तियाज जलील पर तंज कसा कि वे भले ही औरंगाबाद में पैदा हुए हैं, लेकिन उन्हें छत्रपति संभाजी नगर में मरना होगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं, महाराष्ट्र के अहमदनगर में तेलंगाना से भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके हालिया बयान को लेकर यह मामला दर्ज किय गया है।  अधिकारियों ने कहा कि विधायक से हाल ही में महाराष्ट्र में लातूर पुलिस ने उनके एक और भड़काऊ भाषण को लेकर पूछताछ की थी।

अहमदनगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर टी राजा सिंह और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों को धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने का इरादा), 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


बीते साल किए गए थे गिरफ्तार
यह पहली बार नहीं है जब टी राजा सिंह ने इस तरह का भड़काऊ और सांप्रदायिक भाषण दिया हो। वे पहले भी ऐसा करते रहे हैं। सिंह को पिछले साल पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के लिए गिरफ्तार भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed