फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversial remark row West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar was detained by police when he was on the way to the Howrah protest site as Section 144 remains in effect at the site Latest News

Controversial Remark Row: हावड़ा जा रहे बंगाल भाजपा प्रमुख मजूमदार गिरफ्तार, शाम को किया रिहा, नड्डा ने भाजपा सरकार को घेरा

Sat, 11 Jun 2022 08:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 11 Jun 2022 08:12 PM IST
सार

हावड़ा में पहले से ही धारा 144 लागू है। इस वजह से पुलिस ने कदम उठाया। उन्हें दूसरे हुगली ब्रिज पर हिरासत में लिया गया था। 

विज्ञापन
Controversial remark row West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar was detained by police when he was on the way to the Howrah protest site as Section 144 remains in effect at the site Latest News
Sukanta Majumdar - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह हावड़ा में विरोध स्थल पर जा रहे थे। हावड़ा में पहले से ही धारा 144 लागू है। इस वजह से पुलिस ने कदम उठाया। उन्हें पहले दूसरे हुगली ब्रिज पर हिरासत में लिया गया था। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इस बीच भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को सुबह से घर में नजरबंद क्यों रखा गया? कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। सीएम ममता क्या कर रही हैं? सेना और अर्धसैनिक बलों को यहां तैनात किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मजूमदार की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक तरीके से लोगों के लिए लड़ने वालों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल के भाजपा प्रदेश को अकारण पहले हाउस हिरासत में लेना और फिर गिरफ्तार करना अति निंदनीय है। एक ओर बंगाल की सरकार अपराधियों के हौसले बुलंद करती है,असामाजिक तत्व को आश्रय देती है। दूसरी ओर लोकतांत्रिक ढंग से जनता की लड़ाई लड़ने वालों की आवाज को दबाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर बवाल
इससे पहले नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे दिन हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। हिंसा के मद्देनजर हावड़ा के राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के हिस्सों में और उसके आसपास धारा 144 को लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया 15 जून तक धारा 144 लागू रहेगी। 

कल भी हुई थी हिंसा
इससे पहले कोलकाता में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया था। जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग बाहर निकले और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके आलवा पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी जमकर बवाल हुआ था। सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की। करीब 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।


भाजपा विधायक ने अलग राज्य की मांग की
पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग से भाजपा के विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने राज्य से दार्जीलिंग पहाड़ियों को अलग करने की अपनी मांग दोहराई, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक दिन पहले ही पार्टी के नेताओं को पश्चिम बंगाल के विभाजन की मांग करने से दूर रहने की सलाह दी थी। भाजपा विधायकों के एक वर्ग द्वारा पश्चिम बंगाल के विभाजन की बार-बार मांग किये जाने लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना का सामना कर रहे नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं से इस मुद्दे पर बोलने से दूर रहने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed