फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversial comment posted on Facebook against Olympian Sakshi

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी पर युवक ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Tue, 23 Aug 2016 05:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 23 Aug 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
Controversial comment posted on Facebook against Olympian Sakshi
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक पर दूसरे समुदाय के युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मेरठ निवासी और शहर के ही एक डिग्री कॉलेज के इस छात्र ने खुद को समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताया है।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने अपनी पोस्ट में साक्षी सहित दूसरी महिला खिलाड़ियों को निशाना बनाते हुए खेल को धर्म के साथ जोड़ा है। एसएसपी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वदेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष विश्व प्रकाश शर्मा ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर इस संबंध में शिकायती प्रार्थनापत्र के साथ फेसबुक पर डाली गईं आपत्तिजनक पोस्ट के प्रिंट भी सौंपे।
विज्ञापन


बताया कि यह पोस्ट 22 अगस्त की सुबह फेसबुक पर पोस्ट की गई है। जिसमें न केवल भारत की बेटी (साक्षी मलिक) का अपमान किया गया है, दूसरी महिला खिलाड़ियों और हिंदू धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की गई हैं। एक-एक कमेंट के नीचे साक्षी मलिक का फोटो भी लगाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की भावनाओं को किया आहत

Controversial comment posted on Facebook against Olympian Sakshi
साक्षी मलिक - फोटो : PTI

विश्व प्रकाश शर्मा ने एसएसपी से कहा कि इस आपत्तिजनक पोस्ट से महिलाओं की भावनाओं के अलावा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है। ये टिप्पणियां देशद्रोह की श्रेणी में आती हैं। इस प्रकार की टिप्पणी से समाज के लोगों में भय व्याप्त है और लोकशांति भंग होने का अंदेशा बना हुआ है।

यदि खुद को समाजवादी पार्टी का सोशल वर्कर बताकर भी ऐसी हरकत की जाएंगी तो फिर क्या होगा। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रासुका लगाने की मांग की गई।
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ का कहना है कि इस प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है।

पूरे मामले में साइबर सेल को आरोपी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी भी कीमत पर दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed