फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversial Assam policewoman killed in car collision Latest News Update

Assam: असम महिला पुलिसकर्मी की कार की टक्कर में मौत, कई विवादों में आ चुका था नाम

Tue, 16 May 2023 08:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
Controversial Assam policewoman killed in car collision Latest News Update
Accident - फोटो : File Photo

कई विवादों में फंसीं असम पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की मंगलवार तड़के मौत हो गई। जब वे कार से जा रही थीं, तभी उनकी कार नागांव जिले में एक कंटेनर ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस पर बनी फिल्मों के बाद 'लेडी सिंघम' या 'दबंग कॉप' के नाम से मशहूर जूनमोनी राभा अपनी निजी कार में अकेली थीं। हादसा कलियाबोर अनुमंडल के जाखलाबंधा थाना क्षेत्र के सरुभुगिया गांव में हुआ।

विज्ञापन


चालक मौके से फरार
जाखलाबांधा पुलिस थाने के प्रभारी पवन कलिता ने बताया कि सुबह करीब ढाई बजे सूचना मिलने के बाद एक पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और उन्हें पास के अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से आ रहे कंटेनर ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया, लेकिन दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। नौगांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगे थे
हालांकि, पुलिस को इस बात का कोई सुराग नहीं मिला है कि एसआई अपनी निजी कार में बिना किसी सुरक्षा के सादे कपड़ों में अकेले ऊपरी असम की ओर क्यों जा रही थी? उनके परिवार के सदस्यों ने भी इस बारे में किसी भी जानकारी होने से इनकार किया। मोरीकोलॉन्ग पुलिस चौकी के प्रभारी रहीं राभा अपराधियों के खिलाफ सख्त होने के लिए जानी जाती थीं। हालांकि, उन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों से रहा था नाता
पिछले साल जून में उन्हें अपने पूर्व प्रेमी के साथ कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और माजुली जिले की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उन्हें सेवा से भी निलंबित कर दिया गया था। बाद में निलंबन हटा लिया गया और वह फिर से अपना पदभार संभाला। वह जनवरी 2022 में एक और विवाद में फंस गई थीं, जब बिहपुरिया निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक अमिय कुमार भुइयां के साथ उनकी टेलीफोनिक बातचीत लीक हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed