फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Contempt petition filed against Shiv Sena MP Sanjay Raut over relief scam remark

फिर से मुश्किल में फंसे संजय राउत: बार एसोसिएशन ने दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

Wed, 20 Apr 2022 09:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Apr 2022 09:18 AM IST
सार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा नेताओं को राहत प्रदान करते हुए न्यायपालिका के रुख में पक्षपात का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Contempt petition filed against Shiv Sena MP Sanjay Raut over relief scam remark
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इंडियन बार एसोसिएशन ने बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ झूठे, निंदनीय और अवमाननापूर्ण आरोप लगाने के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत और अन्य के खिलाफ अवमानना याचिका-सह-जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, याचिका के पीछे मुख्य कारण के रूप में वकीलों के संघ ने भाजपा के किरीट सोमैया को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिए जाने के बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और पूरी न्यायपालिका के खिलाफ राउत के आरोपों का हवाला दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन



जानें क्या कहा था संजय राउत ने
संजय राउत ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि एक तरफ, अदालतों ने भाजपा से जुड़े लोगों को राहत दी, लेकिन शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  एनसीपी के आरोपियों को राहत नहीं दी। उनका संकेत अदालतों द्वारा कोई राहत नहीं देने की ओर था। जेल में बंद मंत्रियों नवाब मलिक और अनिल देशमुख को लेकर न्याययपालिका के रुख में पक्षपात का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत ने किरीट सोमैया को गिरफ्तारी से राहत देने पर उठाया था सवाल
पिछले हफ्ते, राउत ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमैया को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देने के आदेश पर सवाल उठाया था, जो कि युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को खत्म होने से बचाने के लिए एकत्र किए गए धन के कथित दुरुपयोग से संबंधित था।

उद्धव ठाकरे समेत इन नेताओं को भी बनाया गया प्रतिवादी
अवमानना याचिका में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और सामना की संपादक रश्मि ठाकरे को भी प्रतिवादी बनाया गया है।

इससे पहले 5 अप्रैल को ईडी ने राउत के खिलाफ की थी कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 5 अप्रैल को शिवसेना सांसद संजय राउत की संपत्ति कुर्क कर ली थी। इस कार्रवाई के तहत जांच एजेंसी ने राउत के अलीबाग स्थित आठ प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया। 


लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति बनाएं प्रधानमंत्री: राउत
मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संबंध में राष्ट्रीय नीति बनाएं और इसे भाजपा शासित राज्यों में लागू करें। गुजरात, बिहार व दिल्ली में इसे सबसे पहले लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, शिवसेना स्वाभाविक रूप से इस नीति का पालन करेगी, क्योंकि पार्टी देश के कानून का पालन करने के लिए बाध्य है।

राउत ने कहा, भाजपा के लोग लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं। इसलिए एक राष्ट्रीय नीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में अभी तक लाउडस्पीकर नहीं हाटाए गए। बुधवार को गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, लाउडस्पीकर लगाना या उतारना सरकार का काम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed